शिवेश शुक्ला
श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर सम्पन्न
प्रतापगढ़ ।राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के प्लान ऑफ ऐक्शन के अनुपालन में अशोक कुमार जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार श्रम दिवस पर मंगलवार को श्रीमती मधु डोगरा न्यायिक अधिकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में औद्योगिक क्षेत्र सुखपाल नगर में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया ।संचालन विश्वनाथ त्रिपाठी एडवोकेट, मीडिएटर ने किया ।इस अवसर सचिव श्रीमती डोगरा ने श्रम सम्बन्धी नियमो की जानकारी देते श्रमिकों को जागरूक करते हुए उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व मे श्रम दिवस मनाया जा रहा है आज ही के दिन श्रमिकों के लिये कार्य का समय 8घण्टे निर्धारित किया गया ।उन्होंने कहा कि किसी योजना का लाभ पाने के लिये स्वयं जागरूक होना पड़ेगा । इस मौके पर उन्होंने श्रमिकों से अपना रजिस्ट्रेशन श्रम विभाग कराकर लाभ उठाने का आह्वान किया ।इस अवसर पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी ।महेन्द्र प्रताप सिंह ने सरकारी योजनाओं की जानकारी सभी श्रमिकों को दिया ।पी एल वी निरंजन प्रकाश तिवारी ने श्रमिकों को रजिस्ट्रेशन कराने की प्रक्रिया से अवगत कराया ।पी एल वी राम प्रकाश पांडेय ने श्रम विभाग में श्रमिकों के रजिस्ट्रेशन कराने पर बल दिया ।शिविर में महिलाओं ,बच्चों के अधिकार , सम्बन्धी जानकारी देते हुये उन्हें जागरूक किया गया ।इस अवसर पर पुष्पांजलि आंवला उद्योग प्रतिष्ठान के प्रबंधक ज्ञान प्रकाश शुक्ला ने आश्वत किया कि श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन कराने में पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे । इसके पश्चात सचिव ने पुष्पांजलि प्रतिष्ठान में श्रमिकों के कार्यस्थल का निरीक्षण किया और श्रमिको को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली । उन्होंने दहिलामऊ व कचहरी में निर्माणाधीन भवन स्थल का भी निरीक्षण करते हुये कार्य स्थल पर मौजूद श्रमिकों को जागरूक किया ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ