Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दुबौलिया पुलिस के पहल पर रोटरी क्लब ने किया सराहनीय कार्य


सुनील उपाध्याय 
बस्ती यूपी ।  दुबौलिया पुलिस के के पहल पर रोटरी क्लब ने  अग्निपीड़ितो को मदद पंहुचा कर सराहनीय कार्य किया है जिसकी क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है 
बताते चले कि थाना क्षेत्र के कठवतइया गाँव में  बीते 27 अप्रैल को आग के उग्र तांडव से गाँव जल कर राख हो गया था. थानाध्यक्ष  पंकज कुमार के पहल पर रोटरी क्लब बस्ती मि‍डटाउन के सदस्य आज खाद्य पदार्थ व कपड़े वितरण करने पहुचे । सभी परिवार को 5 किलो आटा, 3 किलो चावल, 1 किलो दाल, 1 किलो चीनी, तेल, नमक, बिस्कुट, मसाले का पैकेट 60 ग्रामवासियों में वितरित किया  । इस दौरान रोटरी क्लब के अध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जन सरोकार के कार्यो में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं।  रोटरी क्लब के संयोजक  मनोज अग्रवाल ने बताया कि दुख की इस घड़ी में रोटरी क्लब के सदस्य साथ खड़े है और 10 जून को गाँव कि एक बेटी की शादी में पूरा सहयोग करेंगे । वितरण में डॉ अश्विनी कुमार सिंह, के के सिंह, राजन गुप्ता, डॉ डी के गुप्ता,  मयंक श्रीवास्तव,  अरुण कुमार, ऋषभ राज,हरेंद्र पाल सिंह,  विवेक वर्मा,  मयंक,  आशीष श्रीवास्तव , अजीत प्रताप सिंह  आदि उपस्थित रहे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे