खुर्शीद खान
सुल्तानपुर. अंकुरण फॉउंडेशन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल की गई है 120 बच्चो निःशुल्क कोचिंग के साथ अब जिले के 8 जरूरतमन्द बच्चो को अंकुरण फाउंडेशन ने उनकी पढ़ाई के लिए गोंद लिया गया है।।5 बच्चियों और 3 बच्चो को जिनकी पढ़ाई किसी कारणवश बाधित हो गयी थी उन्हें अंकुरण फाउंडेशन द्वारा अलग अलग विद्यालयों में शिक्षा उपलब्ध करायी जा रही है।।उनकी स्टेशनरी से लेकर उनकी पूरी पढ़ाई का खर्च अंकुरण उठा रहा है,,, ऐसे जरूरतमन्दों को अंकुरण आगे भी पढ़ाता रहेगा।।संतोष श्रीवास्तव ने बताया अंकुरण फाउंडेशन ऐसे बच्चो को शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सदैव तत्पर है जिनकी शिक्षा किसी कारणवश बाधित हो गयी है आगे अभी और ऐसे बच्चो की शिक्षा का प्रबंध अंकुरण करेगा। संस्था के माधवेन्द्र सिंह ने बताया की प्रतिभावान बच्चो को शिक्षा के लिए संसाधन एवं उचित व्यवस्थाओं की कमी न हो इसके लिए अंकुरण सदैव प्रयासरत है।।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ