Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सरकार चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में क्रांतिकारी सुधार लाने हेतु है तत्पर :संगम लाल


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ । सरकार चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में क्रांतिकारी सुधार लाने हेतु पूरी तरह से तत्पर है और इसीलिए गरीबों के कैशलेस इलाज की ब्यवस्था को जल्द ही दृढ़ता से लागू करवा रही है । उक्त बाते मंगलवार को बिहारगंज बाजार के भोजपुर गांव  में स्थित जीवनदान केंद्र चिकित्सालय पर आयोजित एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर को सम्बोधित करते हुए सदर विधायक संगम लाल गुप्त ने कहा ।

उन्होंने कहा कि आज ग्रामीण और शहरी दोनो इलाकों में बेहतर इलाज के अभाव में तमाम लोग दम तोड़ देते हैं इसलिए सरकार हर स्तर पर इलाज की बेहतरी के हर सम्भव उपाय कारगर तरीकों से कर रही है इसीलिए मुख्यमंत्री सर्वहित और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के बीमों से किसानों और कृषक मजदूरों को शतप्रतिशत आच्छादित कर उनकी सुरक्षा के कारगर उपाय कर रही है ।इस अवसर पर उन्होंने भोजपुर बिहारगंज में स्वर्गीय रामलौट तिवारी द्वारा स्थापित किये गए जीवन ज्योति चिकित्सालय के डॉक्टरों और चिकित्सकीय स्टाफ की सराहना करते हुए आश्वश्त किया कि सरकार और स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता करके चिकित्सालय के विकास हेतु हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी जिससे यहाँ के ग्रामीणों को बेहतर और सुलभ तथा सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सके ।इस अवसर पर पूर्व विधायक व नगरपालिका अध्यक्ष हरिप्रताप सिंह, डी यन चड्ढा,एलायन्श क्लब के अध्यक्ष रोशनलाल उमरवैश्य,रमन पांडेय, शारदा प्रसाद तिवारी,प्रमोद तिवारी ,शिवेशानंद जी महाराज ,विनय मिश्र,रिंकू पांडेय व चिकित्सकगण भी मौजूद रहे ।कार्यक्रम का संचालन डी जी सी ग्रामसभा विवेक उपाध्याय द्वारा किया गया ।विधायक द्वारा इस अवसर पर मरीजों को निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे