गोण्डा :- ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के तत्वधान में प्रोटेस्ट डे व मजदूर दिवस के अवसर पर सभी स्टेशन मास्टरों ने अपनी मांगों को लेकर काला फीता बांध कर सांकेतिक एक दिवसीय देशव्यापी विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया। संगठन के जोनल महामंत्री प्रभाकर पाण्डेय का कहना है कि बुलेट ट्रेन के युग की बात करने वाली सरकार रेलवे सरंक्षण से जुड़े स्टेशन मास्टरों से आज भी बंधुआ मजदूरों की तरह 12 घंटे की ड्यूटी करा रहा है।साथ ही उन्होंने स्टेशन मास्टरों के सभी रिक्त पदों को भरने की मांग की। केंद्रीय उपाध्यक्ष एमए सिद्दीकी ने कहा कि स्टेशन मास्टर दुर्गम पहाड़ी व नेक्सलाइट जैसे दुर्गम क्षेत्रों में भी कार्य करते हैं। लेकिन इसके बावजूद भी सुरक्षा व मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। मंडलमंत्री लखनऊ एल के दुबे ने दोहरी लाइन में सेंटेंलाइज पैनल वाले सभी स्टेशनों पर दो स्टेशन मास्टर, विश्राम व अवकाश दाता स्टेशनों मास्टरों हेतु सभी स्टेशन पर रेस्ट रूम बनवाये जाने की मांग की।
संसद का होगा व्यापक रूप से घेराव
पूर्वत्तर रेलवे के जोनल सेक्रेटरी प्रभाकर पाण्डेय ने बताया कि सर्वप्रथम हमारे संगठन ने सांकेतिक काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया है।उन्होंने बताया कि अगर हमारी मांगे पूरी न हुई तो व्यापक रूप से संसद भवन का घेराव किया जायेगा।जिसके लिए जो जो कुछ होगा किया जाएगा।छपिया रेलवे के स्टेशन मास्टर राजीव पाण्डेय, मसकनवा के दिलीप कुमार वर्मा सहित सभी स्टेशन मास्टरों ने काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया।उन्होंने कहा कि संगठन का आदेश सर्वोपरि है।उनका आदेश व निर्णय सर्वमान्य रहेगा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ