Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

समाज को संगठित करने में विप्रजन दे सहयोग : पं• दिनेश शर्मा


शिवेश शुक्ला 
नागपुर । ब्रम्हदेव समाज द्वारा शीतला माता मंदिर पर एक  विप्र गोष्टी का आयोजन ब्रम्हदेव समाज परिवार से जुड़े राजकीय क्षेत्र सीबीआई में कार्यरत  पंडित दिनेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । गोष्ठी में ब्रम्हदेव समाज नागपुर की पूरी टीम के द्वारा मंदिर के प्रति कूलर भेट दिया गया,मंदिर के पुजारी ने पूरे ब्रम्हदेव समाज से जुड़े सभी परिजनों को आशीर्वाद दिया । उक्त  नेक कार्य के जिन्होंने नींव रखी ब्राम्हण शिरोमणि,असिस्टेंट कमिश्नर आदरणीय पंडित राकेश कुमार शुक्ला के प्रति  लोगो ने दिल से साधुवाद किया ।

इस मौके पर  दिनेश कुमार शर्मा ने कहा कि राजकीय क्षेत्र में रहकर बिना किसी जाति के द्वेह वमन किये,राजनीति से सामान दूरी रखते हुए,समाज को सम्मान सुरक्षा सहयोग देने में हम सब पंडित  राकेश कुमार शुक्ल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है । ब्रह्मदेव समाज  परिवार से जुड़े सभी विप्रजनों से आशा नही बल्कि पूर्ण विश्वास है कि सभी  संगठित रहकर समाज को संगठित करने में सहयोग देते रहेगे ।

उन्होने कहा कि सभी जो प्रयास कर रहे है उसे हरगिज जाया नही होने दिया जाएगा। इस दौरान श्रीमती अंजू पाण्डेय ने कहा कि सभी अपनी सोच को विस्तार दे,जिससे स्थितियां बदली जा सकती है,और ब्रम्हदेव समाज द्बारा समाज मे बदलाव लाएगा ।उन्होने कहा कि आज  खुशी होती है कि हम नागपुर में हु और कोई समस्या हमे यूपी से आती है तो उस समस्या पर तत्काल संज्ञान लिया जाता है और जो जरूरत सहयोग की बनती है उसे दिया जाता है ।एेसे ही संगठित रहकर समाज के प्रति कार्य करने की आवश्यकता है । इस मौके पर श्रीमती स्मिता दुबे ,शिल्पा तिवारी, राघवेंद्र द्विवेदी , गुड्डू तिवारी ,विषभ पाण्डेय, राजेश गौतम , संतोष द्विवेदी, मोहन तिवारी  सहित संगठन से जुडे तमाम विप्रजन मौजूद रहे और समाज के इस नेक कार्य मे अपनी सहभागिता देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए लोगो ने सभी  से अपेक्षा की गई कि सही विषयो पर साथ देते हुए अपने नैतिक दायित्व का निर्वहन करते रहेगे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे