खाने की व्यवस्था के साथ पढाई लिखाई का क्लब उठाया जिम्मा
शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ । आग की चपेट में आने से झुलसे माता - पिता की मौत के बाद नगर की एक सात वर्षीय बेटी के सर से माता - पिता का साया उठने से अनाथ हो गई, जिससे अनाथ बेसहारा बेटी के सामने विभिन्न संकट खड़े हुए थे । इस बात की खबर जब न्यायपीठ बाल कल्याण समिति के माध्यम से एलायंस क्लब इंटरनेशनल एमसीसी नार्थ एडवाइजर रोशनलाल उमरवैश्य को लगी तो वह बुधवार को क्लब के सदस्यों के साथ 7 वर्षीय अनाथ बेटी के नाना के घर जोगापुर आवास जा पहुंचे, जहां पर तात्कालिक रुप से खाने-पीने का प्रबंध करते हुए भविष्य में पढ़ाई-लिखाई तथा अन्य आवश्यक व्यवस्था करने का आश्वासन दिया । रोशन लाल उमरवैश्य ने कहा कि इस संदर्भ में डीएम से मिलकर आवश्यक सुविधाएं तथा माता पिता की मृत्यु दावा के भुगतान दिलाने का आग्रह करेंगे ।इस दौरान न्याय पीठ बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर सिंह ने क्लब के उक्त कार्य को प्रशंसनीय बताया । समिति के सदस्य डॉक्टर दयाराम मौर्य ने कहा कि रोशन लाल की तरह और लोगों को भी अनाथ तथा बेसहारा लोगों के सहयोग में आना चाहिए । इस मौके पर सदस्य बिपिन बिहारी श्रीवास्तव, केएन मिश्र, बाल संरक्षण अधिकारी अभय शुक्ला, आशीष वर्मा, विवेक यादव, अजय कुमार, सुरेश अग्रवाल, संतोष कुमार, छेदीलाल, पूनम गुप्ता, अशोक कुमारी, रेखा उमरवैश्य, अर्चना पांडे सहित आदि मौजूद रहे है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ