मनीष ओझा
प्रतापगढ । बारात से बाइक से घर वापस लौट रहे युवक को बोलेरो ने टक्कर मार दी। टक्कर से युवक की मौके पर मौत हो गई। ड्राइवर घटना स्थल के पास बोलेरो छोड़कर भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया । जानकारी के अनुसार लालगंज कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा गांव निवासी उदयराज का बेटा गौरव गुप्ता( 22) मंगलवार रात मोहनगंज बाजार बारात में बाइक से आया था। देर रात घर वापस लौटते समय रानीगंज अजगरा के पास सामने से आ रही बोलेरो व उसकी बाइक में टक्कर हो गई टक्कर मारते हुए बोलेरो सड़क किनारे पलट गई। बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर व शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेजा दिया।बोलेरो चालक टक्कर मारने के बाद बोलेरो छोड़कर फरार हो गया पुलिस बोलेरो को कब्जे में लेकर ड्राइवर की तलाश कर रही है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ