Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पेड़ से लटकता मिला युवती का शव


मनीष ओझा 
प्रतापगढ । परिजनों से विवाद कर घर से निकली नाराज युवती का शव घर से कुछ दूरी पर स्थित पेड़ से लटकता मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया है घटना को लेकर गांव में तरह- तरह की चर्चा है। जानकारी के अनुसार लालगंज कोतवाली  क्षेत्र के लकुरी गांव वाचन का पुरवा निवासी राम प्रसाद सरोज जो कि मजदूरी का काम करता है उसकी बेटी  अंजलि (20) का पड़ोस गांव के एक युवक से प्रेम प्रपंच चल रहा था। मंगलवार रात परिजनों ने उसे फटकार लगाते हुए उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया। देर रात परिजनों को बगैर सूचना दिए अंजलि मकान की छत से कूदकर फरार हो गई। बुधवार सुबह घर के करीब दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित महुवा के पेड़ से लोगों ने उसका शव लटकता देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना के विषय में परिजनों कुछ बोलने को तैयार नहीं है। शव पर चोट के निशान को देख पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद कार्यवाही की बात कह रही है युवती के दो भाई व एक बहन है।।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे