मनीष ओझा
प्रतापगढ । देर रात बारात से वापस लौट रहे युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया । परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए इलाहाबाद रेफर कर दिया ।इलाहाबाद ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जिले के अंतू थाना क्षेत्र के पूरे अंती निवासी संतराम का बेटा प्रवीण कुमार अपने चचेरे भाई राकेश के साथ उपाध्याय पुर बारात गया था देर रात वापस लौटते समय चौराहा पुलिया के पास तीन बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया इतने में पीछे से उसका चचेरा मामा गुलाबचंद निवासी ढड़वा अंतू जो कि साथ में बारात गया था वह भी पहुंच गया बदमाशों ने गुलाबचंद की नई बाइक देखकर प्रवीन कुमार की बाइक छोड़ दी व उसकी बाइक ले जाने लगे इतने में प्रवीण कुमार ने शोर मचा दिया । शोर शराबा सुनकर बदमाशों ने प्रवीण को गोली मार दी और मौके से उसके मामा की बाइक लेकर फरार हो गए, साथ रहे मामा वर्षा चेहरे भाई उसे लेकर आनन-फानन में जिला अस्पताल ले आए वह घर पर भी सूचना दी जिला अस्पताल में स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया इलाहाबाद ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ