अमरजीत सिंह
फैज़ाबाद:प्रदेश सरकर की अत्यंत महत्वपूर्ण एंटी भू माफिया योजना के अंतर्गत प्रदेश की सभी तहसीलों के प्रत्येक गांवों में ग्राम समाज,तालाबों पर सरकारी जमीनों पर निमार्ण व खलिहान की जमीन पर अवैध कब्जा हटाने के निर्देश को लेकर भ्र्ष्टाचार में लिप्त अधिकारी व कर्मचारी बेखौफ होकर सरकार की मंशा पर पानी फेर रहे हैं।इसी तरह का एक मामला रुदौली तहसील अंतर्गत ममरेज नगर हाता गांव का प्रकाश में आया है जिसकी शिकायत ग्राम ममरेज नगर हाता निवासी बकरीदी पुत्र मोहम्मद हनीफ ने मुख्यमंत्री के ऑनलाइन पोर्टल पर की है उन्होंने शिकायत में आरोप लगाया है कि ग्राम ममरेज नगर हाता में सुरक्षित खलिहान की भूमि गाटा संख्या 323 /0,089 हेक्टेयर है जो खलिहान की सुरक्षित भूमि है जिस पर अवैध रूप से गांव निवासी फूल चन्द पुत्र राम चेला,बहादुर,नेवल,गंगू, विनोद पुत्रगण जयलाल,पुल्लु पुत्र हीरा लाल,आदि लोगोँ ने कब्जा कर रखा है जिनके विरुद्ध दिनांक 12 अक्टूबर 1991 को तहसीलदार रुदौली के न्यायालय पर 115 सी का मुकदमा भी निर्णीत हो चुका है जिसमें उपरोक्त भूमि से लगभग 20 वर्ष पूर्व तहसील प्रशासन द्दारा इनको बेदखल किये जाने के बाद भी आज तक तहसील प्रशासन ने खलिहान की भूमि से इन अवैध कब्जेदारों को बेदखल नहीं किया गया है। जिसे बेदखल करने के लिए उपरोक्त ने मुख्यमंत्री के आनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर गाटा संख्या 323 /0,089 हेक्टेयर जो सरकारी अभेलेखो में सुरक्षित खलिहान की भूमि है उसको खाली कराये जाने की मांग की है वही जखौली गॉव के दर्जनों लोगो सामूहिक रुप एसड़ीएम से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत की है जिसमे दो दंबग लोगो पर आरोप खलिहान की भूमि पर अबैध कब्जा करने का है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ