अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जिले में हो रहे लगातार अपराधिक घटनाओं के साथ-साथ हत्या की घटना से पुलिसिया कार्यशैली पर सवालिया निशान लगने लगा है । बीते 24 घंटे मे एक युवती सहित तीन व्यक्तियों की लाश पाए जाने के बाद सनसनी फैल गई है । एक को गोली मारी गई है वहीं युवती तथा युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है ।
जानकारी के अनुसार 22 मई की सुबह थाना तुलसीपुर क्षेत्र के शितलापुर गांव के पास कोल गोदाम खेत में अज्ञात महिला की लाश पाई गई जिसकी शिनाख्त पुलिस 24 घंटे के बाद भी अभी तक नहीं कर पाई है । आशंका जताई जा रही है कि महिला के गले मे उसी के साड़ी का फंदा बनाकर उसकी हत्या की गई होगी । पुलिस ने लाश को पीएम के लिए भेजकर पूरे मामले की छानबीन शुरु कर दी है । दूसरी घटना इसी थाना क्षेत्र के काशीराम मनकौरा गांव का है जहां के दिलीप यादव पुत्र मंगल यादव नाम के युवक की लाश रेलवे ट्रैक पर पाई गई । इन दोनों घटनाओं में हत्या की आशंका जताई जा रही है । अभी इस मामले में पुलिस किसी नतीजे तक नहीं पहुंच पाई थी कि इसी बीच 22 मई की देर रात थाना ललिया क्षेत्र के ग्राम जोगिया कला में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई । हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है । इस मामले में मृतक की पत्नी राधा देवी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा छानबीन शुरु कर दी है । तहरीर में उसी गांव के कुछ लोगों को नामजद किया गया है जिनसे इस परिवार का पहले से रंजिश चल रहा था । तहरीर में जोगिया कला गांव के जगतराम पुत्र कनकन यादव, नान्हू पुत्र सुमिरन व सुमिरन पुत्र प्यारे द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया है । अभी इस मामले में पुलिस द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तारी कर लिया गया है । पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया थाना तुलसीपुर क्षेत्र के सीतला पुर गांव के पास पायी गयी अज्ञात युवती की लाश की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है । मृतक महिला के हाथ में दिनेश नाम का गोदना गोदा हुआ है । उसका रंग गेहुआ है तथा उम्र लगभग 25 वर्ष व कद लगभग 5 फिट है जिसकी सूचना सोशल मीडिया तथा आसपास के थानों के माध्यम से प्रसारित कराई जा रही है ताकि शीघ्र पहचान हो सके । थाना ललिया के जोगिया कला गांव में बीती रात गोली मारकर किए गए हत्या मामले में तीन आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है । तीनों लाशों को पंचनामा कराकर पीएम के लिए भेजा जा चुका है । पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ