Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तीन को रौंदते हुए खड में पलटी कार, दो चचेरे भाईयों के लिए आख़री रहा शबे बारात का त्योहार


खुर्शीद खान 
सुलतानपुर. दो चचेरे भाईयों के लिए शबे बारात का त्योहार आख़री त्योहार बन गया। इलाहाबाद-फैजाबाद हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा सड़क हादसे में इन दो चचेरे भाईयों समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग बुरी तरह घायल हो गये। वहीं एक गाय की भी जान चली गई। हादसे से नाराज़ लोगों ने हाईवे जाम कर दिया बाद में प्रशासन की मान मनौवल के बाद लोग शांत हुए।

गाय खरीदकर घर जा रहे थे दोनों चचेरे भाई

जानकारी के मुताबिक़ कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ओदरा गांव के रहने वाले तस्लीम गाय खरीदकर अपने चचेरे भाई जाहिद के साथ घर जा रहा था। 
तभी फैजाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार पहले एक पुलिया से टकराई और फिर आकर दोनों भाइयों को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। 
आगे जाकर कार ने एक साइकिल सवार को भी टक्कर मार दी और तभी कार के सामने गाय आ गई और साइकिल सवार व गाय की भी मौत हो गई। 
उधर कार गाय से टकराते हुये एक खड्डे में जाकर पलट गई। 


आक्रोशित लोगों ने किया हाईवे जाम
आसपास के लोगों ने आनन-फानन में घायल जाहिद और कार सवार तीन लोगों को डिस्ट्रिक्ट हास्पिटल पहुंचाया, जहां लखनऊ ले जाते समय जाहिद की भी मौत हो गई। 

बताया जा रहा है कि कार सवार लोग बस्ती से आ रहे थे, कार में ड्राइवर समेत चार लोग सवार थे। 
घटना के बाद मौका देखकर ड्राइवर तो  फरार हो गया, कार सवार तीनों लोग मामूली रूप से जख्मी थे लिहाजा फस्ट एड के बाद उनकी छुट्टी कर दी गई ।
उधर इस हादसे से लोग आक्रोशित हो उठे और हाईवे जाम कर दिया। 
लोग आये दिन होने वाले हादसे से नाराज थे और स्पीड ब्रेकर एवं डिवाइडर की मांग कर रहे। 
फ़िलहाल एसडीएम और सीओ ने ग्रामीणों को शान्त कराकर जाम को  खुलवाया।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे