Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एसपी के आदेश पर वजीरगंज पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा


डॉ ओपी भारती 
गोण्डा :- पुलिस अधीक्षक के आदेश पर वजीरगंज थाना पर बुधवार को धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।कोतवाली देहात क्षेत्र के भुइरा फिरोजपुर तरहर निवासी इंसान अली द्वारा दर्ज कराए केस के अनुसार उसने व हसीब खां निवासी भौरीगंज थाना परसपुर ने टिकरी चांदपुर निवासी हसीबुल्ला हासमी को मलेशिया में नौकरी करने के लिए प्रत्येक ने 10 नवम्बर 17 को एक लाख दस हजार रुपये दिए थे।आरोप है कि प्रार्थियों की न मेडिकल जांच कराई गई,न वीजा दिया गया।दोनों को 19 नवम्बर 17 को मलेशिया भेजा गया।वहां एजेंट ने काम लगवाया।जहां रोज 12 घण्टों तक काम करने के बाद उन लोगों को केवल खुराकी मिली।घर से पैसा मंगा कर दोनों वापस आये।प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सरोज ने बताया कि एस पी के 30 अप्रैल के आदेश के अनुपालन में केस दर्ज किया गया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे