सुनील उपाध्याय
बस्ती :शिष्याओं से बलात्कार में फंसे बाबा सचिदानंद भले ही पुलिस की पहुंच से दूर हैं लेकिन अदालत ने उन पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सात महीनों से फरारी काट रहे दुष्कर्मी बाबा तक न पहुंचने वाली बस्ती पुलिस को फटकार लगाते हुए अदालत ने पुलिस को धारा तिरासी यानी आश्रम की संपत्ति की कुर्की के आदेश जारी किए है। अदालत के आदेश पर बाबा के दो आश्रम अमहट स्थित संत कुटीर और लालगंज थाना इलाके के सेल्हरा स्थित सत्यलोक आश्रम के सामानों की कुर्की पुलिस ने शुरू कर दी है। बाबा की रसूख के खिलाफ रुकी कार्यवाहियों के चलते पिछले दिनों पीड़ित साध्वियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना दे बाबा की जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी। कुर्की के दौरान बाबा के कमरे में शक्तिवर्धक दवाओं के साथ महिला साध्वियों के वस्त्र भी मिले हैं जो बाबा पर लगे आरोपों को पुख्ता करती हैं। मिले साहित्य में दुष्कर्मी बाबा सच्चिदानंद की रूहानी शायरियों के साथ बेहतरीन तस्वीरें के साथ मिली। कुर्की के दौरान कुछ नेपाली मुद्राएं भी बरामद हुई जिससे यह पता चलता है कि बाबा केवल हिंदुस्तान में ही नहीं विदेशों में भी जाया करते थे। सर्च के दौरान बरामद नोटों से आशंका जरूर हो जाती है कि कहीं बाबा पुलिस से बचने के लिए नेपाल तो नही चला गया। इसीलिए पुलिस पिछले 5 महीने में भी बाबा तक नही पहुँच पाई। फिलहाल मिले सामानों की पड़ताल के बाद कोतवाली पुलिस जरूर आरोपी तक पहुंच जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ