Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

विधायक ने यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक, वाहनों में लगाये स्टीकर


सुनील उपाध्याय 
बस्ती यूपी । परिवहन विभाग बस्ती द्वारा लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में आज हरैया क्षेत्र में लोगों की गाड़ियों पर जागरूकता संबंधी स्टीकर लगाए गए साथ ही साथ जिले के विभिन्न जगहों पर एआरटीओ अरुण कुमार एवं पीटीओ राम सागर द्वारा हेलमेट व सीट बेल्ट को लेकर 135 लोगों का चालान किया गया हरैया में विशेष जागरूकता अभियान के तहत हरैया विधायक अजय सिंह ने लोगों की गाड़ियों पर जागरूकता स्लोगन लगे स्टीकरों को लगाया साथ ही साथ लोगों से यातायात नियमों के पालन की अपील की । विधायक अजय सिंह ने कहा कि ज्यादातर दुर्घटनाएं गाड़ी के तेज चलाने , सीट बेल्ट व हेलमेट न लगाने से होती है । यातायात नियमों का पालन कर अपनी व लोंगों को सुरक्षित घर पहुँचने में सहयोग कर सकते है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे