गोण्डा:ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत बुधवार को विकास खंड छपिया मुख्यालय सभागार मे एक दिवसीय किसान कल्याण कार्यशाला का आयोजन किया गया ।कार्यशाला की शुरुआत मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख छपिया बिन्द्रा प्रसाद शुक्ला ने पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके व दीप प्रज्वलित करके किया।कार्यशाला का संचालन एडीओ एजी छपिया सचिदानंद तिवारी ने किया।कार्यशाला मे विकास खंड के विश्वनाथ यादव निवासी बक्सीभारी राजकुमार गौतम बेलहरी बुजुर्ग, अर्जुन वर्मा निवासी माङा,सकदरपुर के हरिहर प्रसाद, मनीपुर ग्रंट के किसान रामदास, रामससरन निवासी मिर्जापुर, दिनेश कुमार खालेगांव को सर्वश्रेष्ठ खेती करे के लिए ब्लाक प्रमुख ने प्रशस्तिपत्र व घङी देकर सम्मानित किया। कार्यशाला मे पशुपालन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, कृषि विभाग के विभिन्न योजनाओं मे यंत्रो व सोलर पम्पो के बारे मे दिये अनुदान आदि की जानकारी एडीओ एजी सचिदानंद तिवारी, कृषि सहायक तकनीकी डा लाल बहादुर गौङ ने जानकारी दी।
कार्यशाला को सम्बोधित हुये ब्लाक प्रमुख छपिया बिन्द्रा प्रसाद शुक्ला ने कहा की किसान बैज्ञानिक तरीके से खेती कर अपनी आय दुगनी करें और अधिक से अधिक मुनाफा कमायें।उन्होंने कहा की सरकार द्वारा चलायी जा रही तमाम योजनाओं का लाभ लें।बीडीओ छपिया सर्वेश कुमार ने कहा की किसानों को आधुनिक ढंग से तथा समय से बीज खाद पानी उपलब्ध कराना चाहिए तथा समय से कीटनाशक दवाओं का छिङकाव करना चाहिए।पशु चिकित्सा अधिकारी डा पीएन सिंह ने किसानों को पशुपालन तथा पशुओं को होने वाली तमाम बीमारियों व उनसे बचाव की विधिवत जानकारी दी।कार्यशाला मे कृषि बिभाग, पशुपालन विभाग उद्यान विभाग की तरफ से पोस्टर स्टाल लगाये गये थे। इस मौके पर अजय तिवारी,रामलौट यादव, प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष बीरेंद्र यादव,सतेंद्र सिंह, लाल बहादुर गौङ,पंकज कुमार शुक्ला पवन कुमार, सनील कुमार, बृजेश सिंह, राम किशुन वर्मा आदि मौजूद रहे ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ