Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मोहम्मदपुर दाऊदपुर में होने वाले तब्लीगी इज्तिमा की तैयारियां शबाब पर


अमरजीत सिंह 
तब्लीगी इज्तिमा में लगभग तीन लाख लोगो के शामिल होने की सम्भावना
फैजाबाद:मवई ब्लाक के अन्तर्गत ग्राम मोहम्मदपुर दाऊदपुर में  आगामी 2,3 मई को होने वाले 7 जिलों के तब्लीगी इज्तिमा जिसकी तैयारी पिछले करीब दो माह से चल रही है।इस समय यह तैयारी पूरे शबाब पर है। इसमे हजारों की तादाद में सामाजिक एवं स्वयं सेवी कार्यकर्ता पूरी तन्मयता से खुद इज्तिमा स्थल पर दिन रात काम कर रहे हैं।सात जिलों का होने वाला यह  तब्लीगी इज्तिमा इस नजरिये से भी बहुत ही अहमियत रखता है कि इस  कार्यक्रम में लगभग तीन लाख लोगों के शामिल होने की सम्भावना है।इज्तिमा आयोजन स्थल से दो किमी0 की दूरी पर हजरत जलाल बेनवा रहमतुल्ला अलैह की मजार है।इस इलाके में उनके हजारों अनुयायी हैं।क्षेत्रवासी सात जिलों जिनमे फ़ैजाबाद,बाराबंकी,सुलतानपुर,रायबरेली,लखनऊ,हरदोई,सीतापुर,शामिल हैं उक्त जिलों से आने वाले हजारों मेहमानों के स्वागत के लिये बड़ी बेसब्री से इंतिजार कर रहे हैं।उनका स्वागत करने में अपना सौभाग्य मानते हैं।इज्तिमा गाह में रोजाना शाम को मशविरा होता है और तैयारियों की समीक्षा करने के साथ ही इज्तिमा की कामयाबी के लिये सामूहिक ख़ुशूसी दुआएं की जाती है जिनमे मुल्क में अमन व भाईचारे की फिजा बरकरार रखना भी शामिल है।इज्तिमा में बगैर भेदभाव के सभी का सहयोग मिल रहा है।क्षेत्र के लोग खुद बांस बल्ली और टेन्ट मजदूर न करके स्वयं इस काम को अंजाम दे रहे हैं तो उधर विभिन्न विभागों से बड़े ओहदों से रिटायर हुये अफसर भी मौके पर खुद इस काम में लग कर इसे खुशनशीबी मानते है।इज्तिमा गाह स्थल पर यह नजारा क्षेत्रीय लोग देखकर जोश खरोश से लबरेज़ हैं।करीब दो माह से जमातें बना कर लोग गांव गांव जा कर उन्हें इस तब्लीगी काम में लगने की प्रेरणा देते हैं और आने वाली 2 तथा तीन मई को इस भव्य आयोजन में शिरकत की दावत दे रहे हैं।अभी से बाहर के कई खान पान के होटल व स्टाल लग चुके हैं। मोहम्मदपुर तथा जैसुखपुर के बीच करीब तीन किमी0 की परिधि में होने वाले इज्तिमा में वजू खाना वैकल्पिक शौचालय,पेयजल आदि के लिये अनेको हैडपम्प भी लग रहे हैं।कई स्वयं सेवी संस्थाएं टीम बना कर इज्तिमा में आने वाले आगंतुकों के लिये खाने से लेकर फलाहार और ठण्डा पानी व शरबत से खिदमत करने की व्यवस्था में लगे हैं।विभिन्न मार्गों से आने वाले आगंतुकों के वाहनों की पार्किंग के लिये स्वयं सेवी कार्यकर्ताओं की टीमें गठित की गयी है जो ट्रैफिक वाहनों की सुरक्षा की कमान संभालेंगी।मौलाना शरीफ खाँ जो इस आयोजन में केंद्रीय भूमिका निर्वाह कर रहे हैं ।तब्लीगी कामों में कई दशक से सक्रिय हैं और कई देशों की यात्रा भी कर चुके हैं।प्रतिदिन इज्तिमा की समीक्षा कर कार्यकर्ताओं को प्रबन्ध से जुड़े कामों की निगरानी कर दिशा निर्देश देते हैं।वह अपनी दुआओं में सभी लोगों की भलाई व सदमार्ग पर चलने की बातें करते हैं।इसलिये हर तबके में वे कद्र व सम्मान की नजर से देखे जाते हैं।प्रबुद्ध व धर्म निरपेक्ष नागरिकों की धारणा है कि यह इज्तिमा अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक होगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे