Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तेज आंधी से नीम का पेड़ गिरा तीन मकान क्षति ग्रस्त,एक महिला घायल


अमरजीत सिंह 
फैजाबाद:सोमवार को तड़के तेज रफ्तार से आयी आंधी पानी से एक विशालकाय नीम का पेड़ जड़ से उखड़ गया।नीम के पेड़ के चपेट में आने से तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गये।मकान में अपने परिवार के साथ सो रही एक महिला भी दीवार गिरने से घायल हो गयी।सोमवार को तड़के करीब तीन बजे तेज रफ्तार से आँधी चली आंधी के साथ पानी भी गिरने लगा।मवई थाना क्षेत्र के  ग्राम बनी मजरे भटमऊ नरायनपुर में देव स्थान पर एक पुराना विशालकाय नीम का पेड़ लगा हुआ था तेज आंधी के चलते अचानक नीम का पेड़ गिर गया।नीम का पेड़ गिरने से राम करन पुत्र राम तीरथ,राम कुमार पुत्र राम धीरज तथा सत्यदेव पुत्र महाराजदीन के मकान क्षति ग्रस्त गये।मकान की दीवार गिरने से राम करन की पत्नी सुमिरता देवी के सिर पर गंभीर चोटें आयी है जिन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।पेड़ गिरने की सूचना पाकर समाज सेवी राजकुमार मिश्रा अपने साथियों के साथ पहुंचे क्षति ग्रस्त हुये मकान से लोगों को बाहर निकाला

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे