Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जनहित के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नही:सर्वजीत सिंह


अमरजीत सिंह 
फैजाबाद:भारतीय जनता पार्टी के ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत रूदौली के मवई ब्लॉक के ग्राम कसारी में रूदौली के पूर्व प्रमुख रूदौली सर्वजीत सिंह ने चौपाल लगाई।इस अवसर पर उन्होंने जनता की समस्याएं सुनीं और मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।स्वास्थ्य विभाग के किसी अधिकारी के उपस्थित न होने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की और कहा कि इसे उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाकर उचित कार्यवाही की जाएगी।
इससे पहले कल शाम भाजपा नेता सर्वजीत सिंह  प्राथमिक विद्यालय कसारी के प्रांगण में आयोजित चौपाल में पहुंचे।उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से एक एक करके ग्राम सभा को लाभान्वित करने वाली योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी मांगी। मौके पर उपस्थित मवई बीडीओ मीना देवी से उन्होंने ने प्रधानमंत्री आवास व शौचालय के निर्माण के विषय मे तथ्यपरक जानकारी ली और ग्रामीणों से सीधे संवाद करके उसका सत्यापन किया।
बिजली कनेक्शन न मिलने की शिकायत मिलने पर उन्होंने मौके पर मौजूद जेई श्रवण कुमार को कैम्प लगाकर ग्रामीणों को अतिशीघ्र कनेक्शन देने को कहा।जिस पर जेई ने आगामी 14 मई के बाद  कैम्प लगाकर सभी को कनेक्शन देने का वादा किया।
पेयजल की समस्या के बारे में जानकारी प्राप्त करने पर यह पता चलने पर की 4-5  इंडियामार्क हैंडपम्प दूषित जल दे रहे हैं उन्होंने इसे दुरुस्त करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया।
खंड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने संचालित शैक्षिक संस्थाओं के बारे जानकारी ली।श्री वर्मा ने संचालित विद्यालयों के बारे में जानकारी देते हुए अभिभावकों से अपने बच्चों सरकारी स्कूल का दाखिला कराने का आह्वान किया।विद्यालय के प्रधानचार्य श्री पाठक के विद्यालय में बिजली और शौचालय न होने पर उपस्थित सेक्रेटरी रजनीश वर्मा और जेई श्रवण कुमार को  जल्द से जल्द दोनों काम पूरा करने की हिदायत दी। ग्रामीण वीरेंद्र विक्रम और इंद्रजीत सिंह ने राशन वितरण में अनिमितता की शिकायत की। सर्वजीत सिंह उपस्थित जनता से संवाद करते हुए राशन वितरण की जानकारी ली। ग्रामीणों के असंतोष को देखकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की और  पूर्ति निरीक्षक लालमणि प्रसाद से वितरक के खिलाफ कार्यवाही करने का निर्देश दिया। राजस्व निरीक्षक बृजेश कुमार से उन्होंने ग्रामीणों की आईजीआरएस शिकायतों का त्वरित समाधान करने को कहा। कृषि विभाग से प्राविधिक सहायक राम प्रसाद से सॉयल हेल्थ कार्ड के बारे जानकारी मांगी। संतोष जनक उत्तर न मिलने पर उन्होंने कार्य व्यवहार में सुधार लाने की हिदायत दी।
चार आंगनबड़ी केंद्रों कसारी प्रथम को छोड़कर कोई भी प्रतिनिधि न मिलने पर सर्वजीत सिंह ने क्षोभ प्रकट किया।भाजपा मवई मंडल के अध्यक्ष निर्मल शर्मा ने चौपाल को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार की जनहित की योजनाओं को पूरी पारदर्शिता से कियान्वयन करना अधिकारियों की जिम्मेदारी है इसमे लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।युवा भाजपा नेता आशीष शर्मा ने चौपाल में विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि सरकार और जनता के बीच कड़ी बनकर उनको ज्यादा ज्यादा लाभ पहुचाएं। उन्होंने ग्रामीणों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की सलाह दिन।राम सागर यादव ने कहा कि अधिकारियों को आंकड़ेबाजी से आगे बढ़कर जमीन पर काम करने की दिशा में मेहनत करने की आवश्यकता है।
चौपाल में मुख्य रूप से महंत सच्चिदानंद दास, राजेश सिंह,पिंटू मिश्रा, जिला जिपं सदस्य राम कैलाश वर्मा,हरिश्चन्द्र वर्मा, करिया शुक्ल,पंकज शर्मा, दीपक तिवारी प्रधान,विजय सिंह,रामकरन सिंह,प्रधान सुनबा शेरबहादुर सिंह सहित बीडीओ मीना कुमारी,खंड शिक्षा अधिकारी,अरुण कुमार वर्मा,रा.नि. बृजेश कुमार, ग्रा0पं0 अधिकारी रजनीश वर्मा,पूर्ति निरीक्षक लालमणि प्रसाद,कृषि विभाग से राम प्रसाद, बिजली विभाज के जेई श्रवण कुमार,रोजगार सेवक अमित कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।पुलिस प्रशासन से सैदपुर चौकी प्रभारी नंद हौसिला यादव अपने दल बल के साथ मुस्तैदी से उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे