Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

विगत तीन वर्षों से नही मिला बोर्ड परीक्षा ड्यूटी पारिश्रमिक


जिला विद्यालय निरीक्षक की आख्या साबित हो रहा हवा हवाई
राजकुमार शर्मा 
बहराईच:- सीमावर्ती विकाशखण्ड नवाबगंज  क्षेत्र में संचालित शिक्षा संस्थान को लेकर एक बड़ी समस्या प्रकाश में बया  हो रहा है । संबंधित उच्चाधिकारियो की लापरवाही कही जाय य फिर संबंधित संस्थान की भ्रस्ट क्रियाकलाप।ईस्वर से भी उच्चदर्जा प्राप्त कहे जाने वाले गुरुजनों (शिक्षक) जो दूसरों को ज्ञान का पाठ पढ़ाते फिरते है वही वो खुद कलयुगी भ्रस्ट खेल के असमंजस में फस जाते है।इनका शोषण होता है पर यह बया किसी से नही कर सकते क्या कारण है क्यो इनके साथ यह अन्याय होता है कौन है इन सब के पीछे जिम्मेदार। जब कि एक अधिकारी भी किसी शिक्षक का शिष्य होता है फिर भी वह अधिकारी इन गुरुजनों का ख्याल नही कर सकता ।विदित हो कि इस क्षेत्र में वर्षो से संचालित एक शिक्षा संस्थान रामप्यारे इण्टर कॉलेज की कुछ इस तरह की समस्या प्रकाश में आया। इस इण्टर कॉलेज विगत कई वर्षों की भांति 10वी व 12वी की माद्यमिक बोर्ड परिषद की परीक्षाए सम्पन्न होती चली आ रही है। जबकि विगत तीन वर्षों से परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक ड्यूटी कर रहे शिक्षक अभी तक अपना ड्यूटी पारिश्रमिक नही प्राप्त कर पाए है।सुबह शाम तनाव पूर्ण माहौल में भूखों प्यासे रह कर यह शिक्षक किस तरह तीन तीन घंटे खड़े होकर ड्यूटी करते है फिर भी इनका हाथ अभी तक क्यो खाली है।इसकी सुधि न अभी तक प्राचार्य महोदय ने लिया न ही संबंधित उच्चस्तरिये अधिकारियों ने। गौरतलब हो कि जब इस  प्रकरण के संबंधित जानकारी लेने के लिये संवाददाता ने  विद्यालय के शिक्षक से पूछ ताछ किया तो पता चला कि विगत तीन वर्षों से अभी तक परीक्षा ड्यूटी संबंधित कोई धनराशि नही प्राप्त हुआ जबकि कई बार इस संबंध में प्राचार्य से मांगा गया।परंतु वहाँ से एक मात्र अस्वाशन ही हाथ लग पाया है।*जब ऊपर से मिलेगा तभी वितरित किया जाएगा। अभी नही आया है* ज्ञात हो कि अध्यापक अनुसार संबंधित प्रकरण में शिक्षक ने ऑन लाइन शिकायत 24 अप्रैल को शिकायत संख्या 40018018015663 पर  जिलाधिकारी को संबोधित किया है ।उक्त क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक बहराईच ने शिकायत को निक्षेपित करने के वास्ते यह आख्या भेजी की कक्ष निरीक्षण ड्यूटी का पारिश्रमिक चेक संख्या 034105 को 18 अप्रैल को संकलित धनराशि रुपया 2,35,384का भुकतान बैंक माध्यम से संबंधित शिकायत कर्ता के विद्यालय के प्रधानाचार्य के पद नाम खाते में रुपया 15,512रुपया का धन राशि प्रेषित किया गया है।जबकि प्रधानाचार्य का कहना है कि अभी तक मुझे कुछ भी धनराशि य चेक नही प्राप्त हुआ है।ऐसे में सोचने की बात है कि क्या योगी सरकार की आन लाइन शिकायत पर भेजी जाने वाली आधिकारिक आख्या फर्जी होती है जिससे शिकायत को आसानी से निक्षेपित किया जा सके। या फिर प्राचार्य जी मन मानी धन को गुटुक जाने का खोखला प्रयास कर शिक्षकों का शोषण करने में जुटे है ।यह अब जाँच का विषय बना है फिलहाल शिकायत कर्ता को ऑन लाइन शिकायत करने पर भी न्याय नही मिल सका।वही शिक्षकों में इस प्रकरण को लेकर रोस ब्याप्त है।संबंधित शिक्षकों ने उच्चस्तरिये अधिकारियों से संबंधित प्रकरण पर जाँच कर अभिलंब उचित कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

क्या कहते है विद्यालय के प्राचार्य
 
प्राचार्य रामप्यारे इण्टर कॉलेज  का कहना है कि विगत कई दिनों से प्रयासरत है परंतु  जिले से अभी तक मुझे न कोई चेक अथवा प्राचार्य खाते में  कुछ भी धन राशि जिले से नही प्राप्त हुआ है।

क्या कहते है जिम्मेदार

जब इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक बहराईच से जानकारी ली गयी तो पता चला इन छोटी छोटी चीजो पर क्या ख्याल करना हम एक डी आई ओ एस है आप भी क्या जानकारी लेना चाहते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे