Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जिला बार एसोसिएशन का चुनाव सम्पन्न


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ ।जिला बार एसोसिएशन का बुधवार को हुए  चुनाव में उमाशंकर सिंह को अध्यक्ष तथा कमलेश शुक्ल को महामंत्री पद पर निर्वाचित घोषित किया  गया । कुल 312 मतदाताओं में से 294 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया ।अध्यक्ष पद के प्रत्याशी उमाशंकर सिंह को119 ,महीप नारायण सिंह को90, शम्भू सिंह को85 मत प्राप्त हुये उमाशंकर सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी महीप सिंहको 29 मतों से पराजित किया ।महामंत्री पद के प्रत्याशी कमलेश शुक्ल को152,शिव बहादुर सिंह को 124 ,गुलाब सिंह को 18 मत मिले । इस प्रकार कमलेश शुक्ल ने शिव बहादुर सिंह को 28 मतों से पराजित कर दिया ।चुनाव में वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह,कनिष्ठ उपाध्यक्ष मुजीब अहमद खान व रवि शंकर मिश्र  ,संयुक्त मंत्री राघवेंद्र सिंह,ओमप्रकाश वर्मा निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये ।एल्डर कमेटी के चेयरमैन रमेश बहादुर सिंह,के सहयोगी वरिष्ठ सदस्य राम राज ओझा,जयनारायण सिंह  का सहयोग चुनाव सम्पन्न कराने में सराहनीय रहा ।परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थन में जिंदाबाद के नारे लगने लगे ।उन्हें माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया ।मिठाई खिलाकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे