Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हादसा! पैदल जा रहे लोगो पर तेज़ रफ़्तार कार का कहर,तीन की मौत,दो गम्भीर



घटना के बाद कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया
खुर्शीद खान
सुल्तानपुर।यंहा एक तेज़ रफ़्तार कार के कहर से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी,जबकि दो लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे है।कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के कमनगढ़ ओदरा के पास गोंडा से आ रही कार बेकाबू होकर पैदल चल रहे लोगो को कुचल कर पलट गई।
आगे पढ़ें पूरी घटना :
फैज़ाबाद-इलाहाबाद हाईवे पर कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के कमनगढ ओदरा के पास इलाहबाद की तरफ जा रही कार यूपी 63 एटी 2750 ने पैदल जा रहे ओदरा गांव के तस्लीम पुत्र रियाज़ उम्र लगभग( 20)व  जाहिद पुत्र मुस्ताक उम्र लगभग (19),साइकिल सवार प्रवीण सिंह उम्र लगभग(45) को कुचल दिया,कुचलने के बाद कार एक गढ्ढे में जा कर पलट गई।हादसे के बाद आस-पास के लोगो ने पुलिस को सूचना दिया।सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई,जबतक घायलों को अस्पताल ले जाया जाता तस्लीम और प्रवीण की मौत हो गई।तीन और लोगो को अस्पताल पहुंचाया गया जंहा जाहिद की हालत को नाज़ुक देखते हुए लखनऊ रिफर कर दिया गया,लेकिन लखनऊ जाते समय रास्ते मे ही जाहिद की भी मौत हो गयी।दूसरी तरफ कार के पलटने से उसमे सवार लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए।जिसमे पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कडेला निवासी नरेंद्र बहादुर(50)व गोंडा शहर के भार्गव कालोनी के अजीत सिंह(40)जिनका इलाज़ चल रहा है।घटना की खबर आस-पास के गांव में आग की तरह फैल गई,घटना से नाराज़ लोगो ने हाईवे पर जाम लगा दिया लगभग ढाई घण्टे तक हाईवे जाम रहा पुलिस और आलाधिकारियों ने लोगो को समझा कर किसी तरह जाम हटवाया।घटना के बाद कार ड्राइवर भागने में कामयाब रहा।परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।हादसे से गांव में कोहराम मचा हुआ है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे