Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तरबगंज में गल्ला माफिया की भेट चढ़ी सरकारी गेंहूँ खरीद


रमेश कुमार मिश्र
 गोण्डा:केन्द्र व प्रदेश सरकार किसानो की लागत से मुनाफा दो गुना करने पर तुली हुई है।आय दुगनी करने के लिए योजनाएं बनाई जारही है।वही सरकार के बेलगाम हो चुके कारिन्दे किसानो का जमकर शोषण करने पर तुले हुए है।खुलेआम अबैध वसूली कर रहे है।सरकारी गेंहूँ खरीद योजना दबंग गोदाम प्रभारी की भेट चढ़ चुकी है।जहाँ ना शासन का डर नाही प्रशासन का डर है।खुलेआम  गेंहूँ खरीद योजना को पलीता लगा रहे है गोदाम प्रभारी।जिससे सरकार के खिलाफ किसानो में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है।जो कभी भी आन्दोलन का रूप ले सकता है।

बताते चले की तरबगंज विकास खन्ड में लगी सरकारी गेंहूँ खरीद लेबी पर किसानो का खुलेआम शोषण किया जारहा है।जहाँ माल ढ़ुलाई के नाम पर 10रू की जगह 45रू/कुँ.की वसूली हो रही है।वो भी पहले पंजीकरण कराओ तब गोदाम प्रभारी बात करेगे।नही तो गेंहूँ वापस लेकर जावो।ये है सरकारी गेंहूँ खरीद की हकीकत।

गोदाम प्रभारी वीडियों रिकार्डिग देखें।क्या कहते है किसानो से।


गेंहूँ क्रय केन्द्र की कहानी किसानो की जुबानी।
किसान गौरव सिंह पुत्र कुँवर प्रताप सिंह ने बताया की हम 30कुँ.गेंहूँ लेकर तरबगंज में बने गेंहूँ खरीद केन्द्र पर पहुँचे।और गोदाम प्रभारी मनोज कुमार शुक्ला से तौल करने को कहा।ये सुनते ही गोदाम प्रभारी आग बबूला हो गये और कहने लगे की पहले जावो पंजीकरण कराओ उसके बाद हमसे बात करना।और हाँ पंजीकरण कराने के बाद तौल होने पर 45रू/कुँ ढ़ुलाई भाड़ा देना पड़ेगा तब गेंहूँ बिकेगा।जबकि ढ़ुलाई भाडा।सरकार के तरफ से 10रू/कुँ तय है।

वही किसान दुर्गेश कुमार पुत्र शंकरसिंह ने बताया की कठिन मेहनत करके किसी तरह छुट्टा जानवर नीलगाय आदि पशुओ से बचाकर गेंहूँ पैदा करो।बाद में बेचने की इतनी बडी कठिनाई।जिससे सरकारी गेंहूँ खरीद दुकान से किसानो का मोह भंग होरहा है।किसान राजाराम,अजय ने बताया की सरकारी लेबी केवल दिखाने के लिए बनाई गयी है।नाकि गेंहूँ खरीदने के लिए।जब गेहूँ बिचौलियों के हाथ ही बेचना है तो योगी सरकार किसानो को क्यो उल्लू बना रही है।किसान धर्मेन्द्र कुमार व कल्पनाथ ने बताया की योगी सरकार जब बनी थी तब बड़ी बड़ी डिंगे हांकती थी की हम किसानो की आय दुगुनी करेगे आत्म निर्भर बनायेगें।कहा गयी आय दुगुनी करने वाली योजना।वही भारतीये किसान युनियन के जिलाउपाध्यक्ष किसान रविसिंह पुत्र परशुराम सिंह रमेश कुमार ,महेश कुमार, छोट्टु,राहत अली आदि लोगो ने कहा की अगर हम लोगो का गेंहूँ नही बिकेगा तो पूरे तरबगंज विकास खन्ड के लोगो को लेकर सरकार व गोदाम प्रभारी के खिलाफ तहसील मुख्यालय पर ताला लगाकर आमरण अनसन करेगें।क्योकि सरकार हमसे है हम सरकार से नही आने वाले2019के चुनाव में इसका जबाब देगें।

क्या कहते है जिम्मेदार।
गोदाम प्रभारी मनोज कुमार शुक्ला के फोन की घंटी बजती रही लेकिन बेलगाम हो चुके गोदाम प्रभारी ने फोन रिसीव करना भी मुनासिब नही समझा।जबकि उपजिलाधिकारी तरबगंज का फोन नाटरीचवल बता रहा है।

ये है योगी सरकार के वफादार/जिम्मेदार अधिकारी जो मोबाईल बन्द करके रखते है।अगर गलती से घन्टी बजने लगी तो फोन रिसीव करना भी मुनासिब नही समझते।
किसानो का दर्द सुनने व जानने के लिए समय किसी जिम्मेदार अधिकारी,सांसद व विधायक के पास नही है।जो बेचारे मारे मारे फिर रहे है।



Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे