अखिलेश्वर तिवारी
लाखों का सामान हुआ स्वाहा एक मवेशी की भी जलकर हुई मौत
बलरामपुर ।। अज्ञात कारणों से लगी आग से 34 घर जलकर राख हो गए लाखों का सामान जलकर स्वाहा हो गया तथा एक पशु भैसा की भी झुलस कर मौत हो गई । फायर ब्रिगेड की गाड़ी आने के बाद आग पर काबू पाया जा सका । मौके पर हल्का लेखपाल, कानून गो व प्रभारी निरिक्षक संजय कुमार पहुचे और स्थिति का जायजा लिया ।
जानकारी के अनुसार विकास खंड गैसडी के जरवा कोतवाली अंतर्गत ग्राम पंचायत नवलगढ़ के राजस्व ग्राम मे मगलवार व बुधवार की रात्रि दो बजे अज्ञात कारणों से दुकखी राम के घर से लगी आग से 34 घरो को जलाकर राख मे तब्दील हो गया अग्नि कान्ड मे दुक्खी राम मे एक भैसा झुलस कर मर गया व लाखो का जेवर 12 कुन्तल गेहू 6 कुनंत चावल 45000 नगद समेत घर मे रक्खा लाखो का सामन अग्नि कान्ड की भेट चढ़ गया। वही विजय कुमार, बिनोद, भोला, दिनेश, पति राम, लक्ष्मण, राम दुलारे, सोहन, राम सरन, राम खेलावन, राधेश्याम, मनोज, प्रेम नारायण, राम रत्न, सत्य नारायण, माता प्रसाद, सीता राम, राम कुमार राम ध्यान, बाऊ, जोखूराम, रक्षाराम, अलगाई, बच्चू लाल, सुकूई, बुधराम।गोली, अतवारी, रविन्द्र कुमार, परानपता, सुरेश कुमार, दीप नरायन, राम अधार समेत 34 घर जलकर राख हो गये है।जिसमे विनोद कुमार का 20000 हजार, लक्ष्मन का 26000, राम खेलावन का 5000 समेत सभी लोगों के घरो मे रखा राशन पानी सब कुछ जल कर राख हो गया पूर्व प्रधान लल्लू यादव की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी सुबह तीन बजे पहुची तब तक सभी घर भीषण आग से घीरे थे फायर ब्रिगेड के जवानो ने मेहनत कर आग पर काबू पाया जिससे शेष सात घर जलने से बच गये। मौके पर प्रभारी निरिक्षक संजय कुमार, क़ानून गो मोहम्मद रफीक, हल्का लेखपाल अवरूद्ध पांडेय, ग्राम प्रधान गुददन बाबा, पूर्व प्रधान लल्लू यादव, बजरंग बहादुर, इनायत उल्ला खाँ, बृक्षाराम यादव आदि लोगो की उपस्थिति मे हुए नुकसान का जायजा लेकर शीघ्र अहेतुक सहायता राशि दिलाने की बात कानूनगो ने कहा है। पूर्व प्रधान लल्लू यादव ने सभी अग्नि पीड़ित परिवार को आवास दिलाए जाने की मांग उपजिलाधिकारी से की है। अग्नि कान्ड मे जोखू राम का पांच बीघा गन्ना की फसल व दुक्खी राम का एक एकड़ गन्ना की फसल भी जल गयी है।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ