अखिलेश्वर तिवारी
पुलिस ने हत्यारे पति-पत्नी को किया गिरफ्तार
बलरामपुर ।। कोतवाली देहात पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब गत 29 अप्रैल को हुई एक महिला की हत्या मामले में दोषी दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया । गिरफ्तार अभियुक्त रिश्ते में पति पत्नी हैं और उन्होंने अपने ही छोटे भाई की पत्नी की उसी के साड़ी से गला दबाकर हत्या कर दी थी । पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम चौकाखुर्द निवासी पूजा की उसी के जेठ कर्ता राम यादव तथा जेठानी मीना देवी उर्फ ननकाई उर्फ राधा ने पूजा की साड़ी से गला दबाकर हत्या कर दी थी । मृतका के पति सीताराम ने कोतवाली देहात में नामजद तहरीर दिया था जिसके आधार पर जांच को आगे बढ़ाते हुए आज दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । पूछताछ में यह भी पता चला है कि जमीन जायदाद के लिए हत्या की गई है । दरअसल सीताराम की शादी नहीं हुई थी और उसका आरोपी राधा से अवैध संबंध था परंतु कुछ ही दिनों पहले सीताराम ने बिहार जा कर शादी कर ली और पत्नी को लेकर गांव आ गया । सीताराम के नाम से 15 बीघा जमीन भी है जिसका वारिस तैयार न हो इसीलिए दोनों ने पूजा की हत्या कर दी । पुलिस ने आरोपी पति पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ