Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

न्याय रूपी रथ के दो पहिए हैं बार व बेंच: जिला जज


बस्ती। सिविल बार एसोसिएशन की ओर से गुरूवार  को मुख्यालय स्थित कचहरी परिसर  के सिविल बार  सभागार में शपथ-ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को  मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश जयशील पाठक ने पद की शपथ दिलाई।
   जिला जज ने सर्वप्रथम नवनिर्वाचित सिविल वार अध्यक्ष बद्री प्रसाद दुबे तथा महामंत्री शशि प्रकाश शुक्ल को शपथ दिलाई इसके बाद उन्होंने  वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष ,संयुक्त मंत्री कोषाध्यक्ष तथा वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई।
 इस मौके पर जिला जज ने कहा कि बार व बेंच न्याय रथ के दो पहिये हैं, जिसका दायित्व वादकारियों के हितों की रक्षा करना और पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाना है। तमाम परेशानियों के बावजूद अधिवक्ता व न्यायिक अधिकारी के सहयोगात्मक रवैये से न्याय पालिका का कार्य जनपद न्यायालय में सुचारु रूप से चल रहा है। 
जनपद न्यायाधीश ने कहा कि  मौजूदा समय में वाद कारियों और  समाज की अपेक्षाएं हैं  बार तथा बेंच से  बढ़ गई हैं ऐसे में एक दूसरे के सामंजस्य से  न्याय रूपी रथ  को चलाना होगा बार और बेंच एक दूसरे के पूरक हैं बेंच  भी बार से सीखता है  जहां तक   मर्यादा का प्रश्न है तो किसी के भी  मर्यादा का कोई हनन नहीं होगा  पहले यहां क्या हुआ था  इसे भूल जाएं  बार और बेंच दोनों मिलकर  अपने अपने दायित्वों का निर्वहन करें  क्योंकि  बेंच और बार  दो पहिए ही नहीं  अपितु   एक सिक्के के दो पहलू भी हैं  उन्होंने  नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को अपनी ओर से शुभकामना देते हुए कहा कि  बार के साथ  हमेशा  बेंच का  रचनात्मक सहयोग  मिलता रहेगा
 नवनिर्वाचित अध्यक्ष  बद्री प्रसाद दुबे ने कहा कि अधिवक्ताओं के हितों की लड़ाई के साथ-साथ वादकारियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष किया जाएगा। तमाम परेशानियां होने के बावजूद भी हम सभी अधिवक्ताओं का प्रयास होगा कि समय से पीड़ित को न्याय दिला सकें।  नवनिर्वाचित महामंत्री शशि प्रकाश शुक्ल ने कहा कि बार और बेंच के बीच बहुत अच्छा तालमेल कायम रखा जाएगा सिविल बार के अधिवक्ताओं ने उन्हें सेक्रेटरी के रूप में जो विश्वास और भरोसा दिया है उसे  हर हाल में कायम रखेंगे अधिवक्ता समुदाय के स्वाभिमान सम्मान पर आंच नहीं आने देंगे इस अवसर पर निवर्तमान सिविल वार अध्यक्ष रमाशंकर पांडे तथा महामंत्री प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पूरा सहयोग और समर्थन देने का भरोसा दिलाया शपथ ग्रहण समारोह को वरिष्ठ अधिवक्ता भारत भूषण वर्मा ने संबोधित किया उन्होंने कहा कि सिविल बार का गौरवशाली इतिहास रहा है यहां के सदस्य  जस्टिस जी पी माथुर ने बार एसोसिएशन को देश व प्रदेश में गौरवान्वित किया है श्री माथुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश और उच्चतम न्यायालय के न्यायामूर्ति के पद को सुशोभित कर चुके हैं श्री वर्मा ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी से बार और बेंच के बीच सामंजस्य बनाए रखें की अपेक्षा की ,जनपद के  फौजदारी मामलों के वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र नाथ पांडे में सिविल बार एसोसिएशन के गौरवशाली परंपरा को कायम रखने पर जोर देते हुए कहा कि कार्यकारिणी में बार और बेंच के बीच सामंजस्य बनाए जाने मधुर संबंध बरकरार रखने कि जो शपथ ली है उस मर्यादा का पूरी तरह से पालन करें कभी ऐसा व्यवहार न्यायिक अधिकारियों से न किया जाए जिससे वे आहत हो न्यायिक अफसर हमारे पूजनीय अतिथि हैं इनसे मधुर संबंध बनाए रखना जरूरी है समारोह को वरिष्ठ अधिवक्ता हरिश्चंद्र प्रताप सिंह अयोध्या प्रसाद शुक्ला, पूर्व सिविल बार अध्यक्ष गोपाल पांडेय, यंग बार एसोसिएशन के जिला सचिव शेषनाथ पाठक ने भी संबोधित ने संबोधित कर बार तथा बेंच के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने की वकालत की   इस मौके पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मनोज कुमार  सिविल बार के चुनाव अधिकारी मोतीचंद पांडे वरिष्ठ अधिवक्ता चिंतामणि पांडेय एडवोकेट वेलफेयर क्लब के महासचिव दिलीप कुमार श्रीवास्तव कृष्ण मोहन उपाध्याय आशुतोष पांडेय कुलदीप जोशी अनिल दत्त चतुर्वेदी पंकज श्रीवास्ततव चंद्र प्रकाश वर्मा राम सजीवन उपाध्याय मुरलीधर श्रीवास्तव परिपूर्णानंद पांडे विजय तिवारी अरविंद चौधरी विजय सिंह समेत बड़ी संख्या में न्यायिक अधिकारी वह अधिवक्तागण मौजूद रहे शपथ ग्रहण समारोह का संचालन अधिवक्ता अरुण कुमार श्रीवास्तव ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे