Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वाहन चालक राधेश्याम को डीएम ने दी भावभीनी विदाई


सुनील उपाध्याय 
बस्ती यूपी।  जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय पर जिलाधिकारी  सुशील कुमार मौर्य सहित अन्य राजस्व विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों ने वाहन चालक  राधेश्याम को उनके सेवानिवृत्त होने पर उन्हे भावभीनी विदाई दी। 
राधेश्याम अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर 30 अप्रैल 2018 को सेवानिवृत्त हो गये हैंै। विदाई समारोह में राधेश्याम की नैष्ठिक सेवाओं का स्मरण करते हुए उनके सुखद भविष्य की कामना किया। जिलाधिकारी श्री मौर्य ने शासकीय कर्मचारियों की नियमवद्धता और जिम्मेदारियों के प्रति सजगता को ही उनकी पहचान और उपादेयता बताते हुए कहा कि राधेश्याम ने सफल कार्यकाल पूर्ण किया तथा अधिकारियों को कभी शिकायत का मौका नहीं दिया । जिलाधिकारी श्री मौर्या ने वाहन चालक के रूप में एक लम्बी पारी का निर्वहन करने के लिए उन्हें वधाई दिया तथा उनके स्वस्थ एवं सुखद पारिवारिक जीवन की कामना किया। 
इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी, संयुक्त मजिस्ट्रेट श्री चन्द्र मोहन गर्ग, उपजिलाधिकारी गण, राजस्व विभाग के श्री अशोक मिश्रा, ओएसडी श्री बजरंग बली पाण्डेय, श्री रमाशंकर पटेल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे