मनीष ओझा
प्रतापगढ । देर रात आंधी-पानी की वजह से छप्पर के बगल पक्की दीवार ढह गई जो सीधा बगल में छप्पर में लेटी महिला के ऊपर जा गिरी जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए । जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के बसना महासमुंद चनाट गांव निवासी सधऊ व उसकी पत्नी पार्वती 28 प्रतापगढ़ के अंतू थाना क्षेत्र के कटका मानापुर दिनेश दुबे की ईट भट्ठे पर पथाई का काम करते थे कल देर रात आंधी-पानी की वजह से दोनों झोपड़ी में सो रहे थे कि इसी बीच बगल की में लगी पक्की दीवार उनकी झोपड़ी के ऊपर गिर गई जिसमें पार्वती की मौके पर मौत हो गई वह साथ में काम करने वाला पुनीत 45 भी घायल हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत परीक्षण के लिए भेज दिया ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ