मनीष ओझा
प्रतापगढ । स्टेशन रोड पर किराए के मकान में रहने वाले एक युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर जान दे दी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । जानकारी के अनुसार बाराबंकी जिले के टिकैता नगर थाने के फ़त्ते का पुरवा गांव निवासी रामसेवक यादव का पुत्र संदीप यादव शहर के ही स्टेशन रोड पर कबाब पराठा बेचने का ठेला लगाता था, उसके साथ उसका भाई अमित यादव भी प्रतापगढ़ में चौक में कबाब पराठा का ठेला लगाता था दोनों अलग-अलग रहते थे गुरुवार सुबह जब संदीप का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों ने आवाज़ लगाई तो कोई अंदर से आवाज ना आए तो उसके भाई के साथ पुलिस को सूचित किया गया मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो संदीप का शव पंखे से लटकता हुआ मिला । सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया वह मामले की जांच पड़ताल में जुटी रही । परिजनों के अनुसार कल रात में ही अपनी बहन सपना को फोन करके संदीप ने 9 तारीख को घर आने का वादा किया था परिजन मौत का कारण समझ नहीं सके


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ