मनीष ओझा
प्रतापगढ़। कोतवाली लालगंज क्षेत्र के सगरा सुंदरपुर के गहरी मोड पर सरेशाम बदमाशो ने पीडित को तमंचा सटाकर बाइक उड़ा ली। बदमाशो ने पीडित को हमला कर चुटहिल भी कर दिया। पड़ोसी जिले अमेठी के गंगागंज निवासी गुलाम अहमद रजा इलाके के एक मदरसे मे शिक्षक है। पीडित ने पुलिस को दी गई तहरीर मे कहा है कि बुधवार की शाम करीब साढ़े छः बजे वह अपनी बाइक से प्रतापगढ़ से घर जा रहा था। इतने मे हाईवे पर गहरी मोड के पास दो अज्ञात बदमाशो ने पीछे से ओवरटेक कर उस पर तमंचा सटा दिया। बदमाशों ने उसे मारपीट कर बाइक छीन ली तथा उसके शोरगुल मचाने पर तमंचे से फायर भी कर दिया। पीडित के मुताबिक फायर मिस हो जाने से उसकी जान बच सकी। बदमाश पीडित की बाइक छीनकर जानलेवा धमकी देते मौके से भाग निकले। पीडित ने गुरूवार को घटना के बाबत कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत दी है। प्रभारी कोतवाल का कहना है कि जांच की जा रही है। घटना को लेकर केस दर्ज किया जायेगा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ