Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एसपी के आदेश पर मनकापुर पुलिस में छः लोगो के विरूद्व दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज


गोण्डा।पुलिस अधीक्षक लल्लन सिंह निर्देश पर मनकापुर पुलिस ने पति समेत छः लोगो के विरूद्व  दहेज में पांच लाख रुपये की मांग व प्रताडित करने का मुकदमा दर्ज किया है।
   थाना छपिया क्षेत्र के मसकनवा गांव निवासनी श्रीमती उर्मिला यादव पुत्री राम अलख ने पुलिस अधीक्षक लल्लन सिंह को दिये शिकायती पत्र में कहा है कि कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के ग्राम बेनीपुर बेलभरिया गांव निवासी अर्जुन यादव पुत्र रामनाथ यादव के साथ वर्ष 2004में हिन्दू-रीत रिवाज से विवाह हुआ हैसित के मुताबिक उपहार स्वरूप भेट  दिया था  और गौना वर्ष2011में हुआ।इस बीच पति-पत्नी में समबन्ध अच्छे रहे।कुछ साल बाद पीडिता से एक बच्ची हुई।जिसका नाम खुशी उम्र पांच वर्ष की है।लड़की पैदा होने पर पति व सास रुढवादी विचार धारा होने के नाते अक्सर छोटी-छोटी बात पर मारना-पीटना,लड़का न पैदा कर पाने की उलाहना देना प्रति दिन का काम था और लड़का की चाहत तथा पांच लाख रुपये की मांग करते रहते थे।पीडित ने शिकायत में कहा है कि एक दिन मार-पीट कर घर से भगा भी दिया।जिसकी शिकायत मनकापुर पुलिस से किया गया।लेकिन कोई कार्यवाही न होने पर थक हारकर पुलिस अधीक्षक के यहा गुहार लगायी।मामले को  एसपी ने गम्भीरता से लेकर मनकापुर पुलिस को निर्देश दिया।एसपी के निर्देश पर पुलिस ने पति अर्जुन यादव पुत्र रामनाथ, रामनाथ यादव, बैजनाथ पुत्रगण अज्ञात, राकेश यादव पुत्र बैजनाथ, निवासीगण बेनीपुर बेलभारिया, अनिता यादव(कथित पत्नी) अर्जुन यादव,मुन्नर पुत्र रामलखन व महेश पुत्र अज्ञात निवासीगण गडरही कोतवाली मनकापुर के विरूद दहेज की मांग व प्रताडना समेत विभिन्न धाराओ में केस दर्ज़ कर लिया है।

वही कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बडे साहब के आदेश पर केस दर्ज कर लिया गया है और विचेना सीओ साहब करेगें।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे