डॉ ओपी भारती
गोण्डा:गोण्डा फैज़ाबाद हाइवे पर बेहोशी की हालत में मिले अधेड़ की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
वृहस्पतिवार की तड़के सुबह गोण्डा फैज़ाबाद हाइवे पर अचलपुर के पास एक बालू से लदा एक ट्रक पलट गया। ट्रक के पलटने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग दौड़ कर जब ट्रक के पास आये तो देखा कि सड़क के बीच मे एक अधेड़ व्यक्ति पड़ा हुआ है जिसके सर के पिछले हिस्से से काफी मात्रा में खून निकल रहा था। लोगो ने डायल100 को फोन किया। मौके पर पहुँची पुलिस ने घायल को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजवाया, वहाँ पर उपस्थित डॉक्टर ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुँचने पर वहाँ के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नगर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक वजीरगंज थाना क्षेत्र के डुमरियाडीह चौकी अंतर्गत खिरिया गांव का रहने वाला दुर्गा सिंह (45) है। ये बुधवार शाम को घर से निकला था तब से लौट कर घर वापस नही गया। घटना स्थल से कुछ दूरी पर सड़क के किनारे झाड़ी में मृतक का पैंट पड़ा हुआ था। खबर लिखे जाने तक मृतक के परिजनों द्वारा तहरीर नही दी गई थी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ