Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अंतर्जनपदीय इनामी बदमाश को छपिया पुलिस ने दबोचा


गोण्डा :-छपिया पुलिस ने अंतर्जनपदीय फरार चल रहे बारह हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफतार।अपराधी के ऊपर  गैंगस्टर सहित कई संगीन मामले दर्ज है।एस ओ छपिया जयदीप दुबे ने बताया कि अशोक कुमार वर्मा पुत्र मनीराम वर्मा जो जैनपुर मख्खापुर कोतवाली अयोध्या का निवासी हैं।उक्त युवक के ऊपर 2017 में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी थी।तथा खोडारे थाना में इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।जिसकी विवेचना छपिया थाना प्रभारी जयदीप दुबे ही कर रहे थे।


कई संगीन मामलों में वांछित है अपराधी
एस ओ जयदीप दुबे ने बताया कि युवक 12 हजार रुपये का इनामी बदमाश है। जिसके खिलाफ थाना खोडारे जिला गोंडा सहित जिला बस्ती में  लूट चोरी आदि के मुकदमे दर्ज हैं।उन्होंने बताया कि सोमवार की रात 12 बजे गैंगस्टर व अन्य आपराधिक मामलों में फरार चल रहे अशोक कुमार वर्मा को उसके घर पर ही धर दबोचा गया।

इन्होने किया ग्रिफ्तार 
अशोक कुमार वर्मा को पकड़ने में थाने के एसआई मुकेश पाण्डेय,जितेंद्र यादव,हेड कांस्टेबल पुलिस रवीन्द्र यादव, दिलदार अली, रामजी यादव आदि शामिल रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे