Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

समाज सेविका ने आश्रम के महिलाओं व बच्चों को भेंट किया वस्त्र


शिवेश शुक्ला 
नागपुर ! नगर क्षेत्र के अशोक चौक स्थित अनाथ आश्रम शुक्रवार को पहुंची प्रमुख समाज सेविका व ब्रह्मदेव समाज की सदस्य श्रीमती अंजू पांडे ने  अपना जन्म दिवस अनाथ बच्चों और महिलाओं के साथ मनाया ! इस दौरान उन्होंने महिलाओं को जहां साड़ी उपहार हेतु भेंट की वही अन्य बच्चों को भी वस्त्र प्रदान किए और अनाथ आश्रम  के बच्चों व महिलाओं के साथ अपना जन्म दिवस मनाते हुए कहा कि ग़रीब और अनाथ बच्चों की सेवा कार्य से पुण्य प्राप्त होता है और इस प्रकार के कार्यों को करके हम सभी पुण्य के भागीदार बन सकते हैं।  इस दौरान  वस्त्र व अन्य उपहार पाकर  अनाथ आश्रम के महिलाएं व बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे !  इस दौरान आश्रम के बच्चों और महिलाओं तथा अन्य लोगों ने श्रीमती अंजू पांडे के जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी  ! इस मौके पर संगठन की सदस्य शोभा शुक्ला समेत अन्य लोग मौजूद रहे !

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे