मोजीम खान
सिंहपुर,अमेठी-मोहनगंज सब स्टेशन के खानापुर फीडर से कई गाँवों को बिजली सप्लाई की जा रही थी।बीते अप्रैल माह की 29 तारीख को आये तेज आंधी तूफान और बरसात से कई गाँवों की विद्युत व्यवस्था ध्वस्त हो गई थी।जब कई दिन बीत जाने के बाद भी ग्रामीणों को बिजली नही नसीब हुई तो क्राइम जक्शन के रिपोर्टर ने इस समस्या को बीते दिन बृहस्पतिवार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।खबर प्रकाशित होने पर विद्युत विभाग हरकत मे आया और आनन फानन मे बिजली ग्रामीणों तक पहुँचाई।इस सम्बन्ध मे मोहनगंज जेई सरोज राजभर ने बताया की सभी गाँवों की बिजली व्यवस्था सुचारु रुप से चालू करा दिया गया है।शेखनगाँव मे आधे हिस्से मे बिजली पहुँचा दी गई है जल्द ही पूरा गाँव प्रकाश से जगमगाएँगा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ