Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

घरों, प्रतिष्ठानो व कल कारखाना क्षेत्रों में सुरक्षा एक बड़ी चुनौती:डा. वी.के. वर्मा


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । घरों, प्रतिष्ठान, कल कारखाना आदि क्षेत्रों में सुरक्षा एक बड़ी चुनौती है। सब कुछ पुलिस पर नहीं छोड़ा जा सकता ऐसे में सिक्योरिटी उपलब्ध कराने वाले संस्थानों की भूमिका महत्वपूर्ण है। यह विचार समाजसेवी डा. वी.के. वर्मा ने बड़े बन चौराहे पर आदर्श सिक्योरिटी सर्विसेज एण्ड मल्टी इण्टर प्राइजेज का शुक्रवार को उदघाटन करते हुये व्यक्त किया। 
कहा कि निजी सुरक्षा से लेकर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में सिक्योरिटी संस्थाओं की कारगर भूमिका है। निदेशक दद्दन चौधरी और राम सिंह चौधरी ने अतिथियों का स्वागत करते हुये उद्देश्य और योजनाओं पर प्रकाश डाला। 
उद्घाटन अवसर पर जैसराम चौधरी, गिरिजाशंकर चौधरी, घनश्याम यादव, अरविन्द कुमार, डा. नरेन्द्र चौधरी, मस्तराम वर्मा, बब्लू चौधरी, रक्षाराम वर्मा, मुरलीधर वर्मा, अखिलेश चौधरी, सुशील कुमार चौधरी, अनिल कुमार चौधरी, हरि प्रसाद वर्मा, कपिलदेव वर्मा, सुभाष चौधरी, वीरेन्द्र चौधरी आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे