अमेठी. माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार पर्वेक्षक जयप्रकाश यादव प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज सुल्तानपुर के देखरेख में एएच इंटर कॉलेज जगदीशपुर प्रबंधक समिति का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें कुल 91 सदस्यों ने भाग लिया।
विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष उपाध्यक्ष प्रबंधक तथा सहायक प्रबंधक के पदों पर वोटिंग हुई जिसमें प्रबंधक के पद पर 2 प्रत्याशी बजरंग बहादुर सिंह तथा उमाशंकर ने चुनाव लड़ा। शेष 8 सदस्य जितेंद्र सिंह, पवन कुमार सिंह ,अशोक शुक्ला, रामनीवास मिश्रा, धनंजय कुमार मिश्रा, शनि भान सिंह, विनोद कुमार दुबे, मनोरमा सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। शेष सदस्यों की मतगणना संयुक्त शिक्षा निदेशक फैज़ाबाद के निर्देशन में विभागीय पर्यवेक्षक प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज सुल्तानपुर एवं फैजाबाद तथा अध्यक्ष एएच इटरमीडियट कॉलेज समिति जगदीशपुर के देखरेख में संपन्न हुआ।
अध्यक्ष पद पर अरविंद बनर्जी को चार मत तथा अनंत बहादुर सिंह को 86 मत, उपाध्यक्ष पद पर सत्येंद्र सिंह को 5 मत शिवप्रसाद सिंह को 85 मत, प्रबंधक पद पर उमाशंकर तिवारी को 3 मत तथा प्रबंधक बजरंग बहादुर सिंह 86 मत प्राप्त कर प्रबंधक बने।
इसके पहले 14 जनवरी को हुए चुनाव में विभागीय पर्यवेक्षक महेंद्र कुमार पांडे प्रधानाचार्य राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कंजास ने अवैध धन लेकर फर्जी सदस्यों के कूटरचित हस्ताक्षर बनाकर शासन के दबाव में जिला विद्यालय निरीक्षक अमेठी द्वारा फर्जी प्रबंध समिति बना दी गई थी। जिसको माननीय उच्च न्यायालय लखनऊ द्वारा फर्जी मानते हुए निरस्त कर दिया गया था।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ