अमरजीत सिंह
फैजाबाद: रुदौली तहसील क्षेत्र के गनौली मजरे सुलेमान पुर में 11 व 12 मई को होने वाले मक्खी शाह रहमतुल्लाह अलैह की मजार पर दो दिवसीय 25 वां सालाना उर्स की तैयारी शुरू कर दी गई है साफ सफाई को लेकर क्षेत्र के दर्जनों लोगो ने मिलकर अभियान चला रखा है बताते है कि पहले दिन तकरीर प्रोग्राम होगा जिसमें खिताब फ़रमाने के लिए मौलाना जमीरुद्दीन साहब कूढा सादात ,मौलाना सूफी जामिन अली जगदीशपुरी ,मौलाना मोहम्मद इलियास वारिस गंज ,मौलाना जान मोहम्मद ,मौलाना शमा मोहम्मद व मौलाना अतीकुर्रहमान जगदीश पुरी खिताब फरमाएंगे 12 मई की शाम को होने वाली कव्वाली में शमीम परवाज बदायूं व निगहत परवीन बरेली शरीफ के बीच जवाबी मुकाबला होगा उसमें ग्राम प्रधान संघ के प्रदेश सचिव व अनम लाइफ इंफ्राइट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के चेयरमैन मोहम्मद आरिफ जायरीनों के लिए ठंडा जल व शरबत के साथ साथ खाने का इंतजाम करेंगे कार्यक्रम का पहला शुभारंभ ग्राम प्रधान मोहम्मद आरिफ व मोहम्मद आसिफ फीता काटकर करेंगे दूसरे दूसरे दिन मेले का उद्घाटन पूर्व विधायक सैय्यद अब्बास अली जैदी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद अली द्वारा किया जाएगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मास्टर अमीर अली,मुशीर अहमद, शौकत अली ,अलाउद्दीन मलिक, मोहम्मद सुहेल, रियाज अहमद ,डॉक्टर हौसिला प्रसाद, मोहम्मद वसीम हण्टरी, आजाद अली ,शान मोहम्मद ,मतीन अहमद, इसरार अहमद ,जब्बार मियां, मोहम्मद अय्यूब, जियाउद्दीन, मुनीर अहमद अंसारी ,रामभवन, राम अवध , नन्हे मास्टर उजेर अहमद ,सरफराज अहमद, माजिद अली, शमीउल्ला, मुख्तार अहमद, मोहम्मद कसीम, इसरार खान समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी के अबसार अहमद मोहम्मद मो0 मुशीर आदि मेले में जुट गये है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ