Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बाइक सवार को बचाने में कर पलटी,एक युवक हुआ घायल


अमरजीत सिंह 
फ़ैज़ाबाद:कोतवाली रुदौली अंतर्गत भेलसर शुजागंज मार्ग पर बनगावा गाव के निकट बाइक सवार को बचाने में कार खाई में पलट गई।कार चालक को स्थानीय लोगो ने भेलसर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार रजनीश कुमार यादव उम्र 28 वर्ष पुत्र राज बहादुर यादव निवासी बहोरिकपुर थाना टिकैत नगर जनपद बाराबंकी अपनी निजी स्विफ्ट कार से फैज़ाबाद शुक्रवार की सुबह जा रहे थे।वनगावा गाव के निकट बगल से निकले बाइक सवार ने एकाएक बाइक मोड़ दिया।बाइक सवार को बचाने में कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में जाकर पलट गई।कार में सवार रजनीश ने बताया की किसी तरह कार का शीशा तोड़ कर बाहर निकले।इस बीच बाइक सवार भाग निकला। स्थानीय लोगो ने घायल रजनीश को भेलसर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।चोकी प्रभारी भेलसर विनोद सिंह ने बताया की मोके पर गए थे। बाइक सवार भाग गया था। रजनीश की हालत खतरे से बाहर है।तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कराया जायेगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे