Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बैंक से रुपया निकालने गई विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता


अखिलेश्वर तिवारी/आदेश तिवारी
मां के तहरीर पर सादुल्लाह नगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी
बलरामपुर ।। सादुल्लाह नगर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत किशुन पुर सागर निवासिनी कुशमा देबी पत्नी विशम्भर ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि पुत्री अनीता 20 वर्ष बीते बुधवार को को सुबह लगभग लगभग दस बजे बैंक से रुपया निकालने की बात कह कर घर से निकली थी जो शाम तक घर वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा लड़की की तलाश में कयी जगह नात रिश्तेदार के यहां काफी खोजबीन किया गया परन्तु लड़की का कहीं कोई पता नहीं चल सका। पीड़ित मां की तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई करते हुए स्थानीय थाने में रपट संख्या 27 गुमशुदगी दर्ज किया गया। लापता युवती की शादी लगभग दो वर्ष पूर्व थाना कोतवाली मनकापुर के किसी गाँव हुई थी । जानकारी लेने पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित मां के तहरीर को संज्ञान में लेते हुए गुमशुदगी दर्ज कर लड़की की तलाश की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे