Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सीएमओ आदेश हुवा हवा-हवाई , स्थानांतरण के बाद भी पद नहीं छोड़ रहे स्वास्थ्य कर्मी


अखिलेश्वर तिवारी/आदेश तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर में स्वास्थ्य कर्मियों के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी का आदेश कोई मायने नहीं रखता शायद इसीलिए कई कर्मीयों के स्थानांतरण आदेश के बाद भी कर्मीयों को कार्यमुक्त नहीं किया जा रहा है । यह सभी  जुगाड़ पर नौकरी करने वाले  कर्मचारी  स्थानांतरण के बाद भी स्थानीय अधिकारीयों की अनुकंपा के चलते अपने पुराने स्थान पर ही डटे हुए हैं और स्थानांत्रण आदेश धूल फांक रहा है  ।

                  जानकारी के अनुसार मुख्य चिकित्साधिकारी बलरामपुर द्वारा 17 फरवरी को आदेश जारी करके जनहित में तत्काल प्रभाव से स्थानीय व्यवस्था से कार्य भार मुक्त करके नए तैनाती के स्थान पर कार्यभार ग्रहण कराने का आदेश जारी किया था । जिसके तहत सामु.स्वा.केंद्र सादुल्लाह नगर में नियुक्ति नान मेडिकल असिस्टेंट (एन.एम ए) प्रदीप कुमार सिंह  का स्थानांत्रण सामु.स्वा.केंद्र गैंसड़ी के लिए किया गया था । सामु.स्वा.केंद्र सादुल्लाह नगर में कुक पद पर नियुक्त मशकूर अहमद का स्थानांत्रण सामु.स्वा.केंद्र पचपेड़वा के लिए तथा सी.एच.सी.सादुल्लाह नगर में नियुक्त वार्ड आया शकुन्तला का स्थानांत्रण सी.एच.सी.शिवपुरा के लिए किया गया था । इसी प्रकार कई अन्य स्वास्थ्य कर्मीयों के स्थानांत्रण का आदेश जारी किया गया था । लगभग तीन माह बीत जाने के बाद सी.एम.ओ.का आदेश बेमानी साबित हो रहा है और स्थानीय स्तर पर अधिकारीयों की अनुकंपा से स्थानांत्रित कर्मी पूर्व की भाँति डटे हुए है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे