सुनील उपाध्याय
बस्ती । अपने आस पास के परिवेश में ही आजीविका के मजबूत साधन बनाने होंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में बागवानी, सब्जी, मसाले की खेती, मछली, बकरी पालन, पशुपालन के साथ ही अनेक ऐसे क्षेत्र हैं जिसे चुनकर लोग अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते हैं। यह विचार नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती रूपम मिश्रा ने बनकटी विकास खण्ड के परिसर में ग्राम स्वराज अभियान की कड़ी में आयोजित आजीविका एवं कौशल विकास मेले को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुये व्यक्त किया।
वरिष्ठ भाजपा नेता पुष्कर मिश्र ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास हेतु अनेक कल्याणकारी योजनायें चलायी जा रही हैं। लोगों को इसका लाभ उठाते हुये अपना जीवन स्तर बेहतर बनाने की दिशा में पहल करना होगा।
जिला विकास अधिकारी नीरज श्रीवास्तव ने कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दिया।
मेले में अनेक विभागों की ओर से विकास प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें उपस्थित लोगांें को जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी बनकटी, एडीओ पंचायत, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के साथ ही सतीश सोनकर, सन्तोष शुक्ल, ओम प्रकाश मिश्र ‘पप्पू’ अजय तिवारी, जतिन गौड़, अमर कुमार निषाद, रामधनी चौधरी, अनिल कुमार त्रिपाठी, संजय उपाध्याय, प्रभाकरमणि त्रिपाठी, रणजीत प्रताप सिंह, रोहित भट्ट, अजीत शुक्ल, अनिल कमलापुरी, अरविन्द शुक्ल, अविनाश पाण्डेय, चिन्टू मिश्र, गोपाल चौरसिया, शुभम त्रिपाठी, दिवाकर सोनकर के साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ