बस्ती । केन्द्रीय विद्यालय के अभिभावकों ने सांसद हरीश द्विवेदी एवं विद्यालय के अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी, के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन देकर छात्रों को स्कूल लाने व ले जाने में आ रही कठिनाईयों के समाधान की मांग किया। मांग किया कि आटो से स्कूल जाने वाले छात्रों के आटो चालकों का अकारण उत्पीड़न न किया जाय। सांसद हरीश द्विवेदी ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। दिलीप चन्द्र पाण्डेय, रमेश मिश्र, अनूप चौधरी आदि ने कठिनाईयों से अवगत कराया।
ज्ञापन में कहा गया है कि जनपद मुख्यालय से लगभग 3 किलोमीटर दूर स्थित केन्द्रीय विद्यालय के पास छात्रों को स्कूल लाने और ले जाने के लिये अपना निजी संसाधन नहीं हैं। अभिभावक या तो छात्रों को स्वयं लाते हैं या स्कूली आटो चालक उन्हें नियमित ठंढी, गर्मी, बरसात के मौसम में पहुंचाते रहे हैं। अभी तक आटो चालकों की ओर से कोई शिकायत या दुर्घटना जैसी अप्रिय स्थिति नहीं आ सकी है। ऐसी स्थिति में उन्हें अकारण परेशान किये जाने से छात्रों की पढाई बाधित होती है।
ज्ञापन देने वाले अभिभावकों में राकेश चन्द्र श्रीवास्तव, तुलसीराम चौधरी, रमाकान्त मिश्रा, राजेन्द्र प्रसाद, अशोक कुमार, मनीष कुमार, रामलौट आदि शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ