Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रधान प्रतिनिधि को गोली मारकर हत्या , मनकापुर पुलिस में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज



गोंडा : रविवार सुबह चुनावी रंजिश को लेकर पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रधान प्रतिनिधी को एक फार्महाउस बदमाशो ने गोली मारकर हत्या कर दी वही पुलिस आत्महत्या मानकर जाँच करने में जुटी है | मृतक के पुत्र के तहरीर पर मनकापुर पुलिस ने तीन लोगो के विरूद्व नामजद मुकदमा दर्ज किया है 
फ़ाइल फोटो मृतक 

मनकापुर थाना क्षेत्र का मामला 
 बताते चले कि क्षेत्र के नारायणपुर ग्रांट गाँव के पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रधान प्रतिनिधी आनंद प्रसाद शुक्ला उर्फ़ थुल्लुर ४५ वर्ष पुत्र राम बहोर शुक्ला प्रातः ७:०० बजे अपने घर से लगभग ३०० मीटर दूर स्थित राजू रंजन उपाध्याय फार्म हाउस पर देखभाल करने गए थे उसी समय विपक्षीगण दीनबंधु तिवारी पुत्र ज्ञानी प्रसाद तिवारी , ब्रह्मानन्द शुक्ल पुत्र ओमप्रकाश शुक्ल और सीताराम पटेल पुत्र जगन्नाथ प्रसाद निवासीगण नारायणपुरग्रांट , आये और चुनावी रंजिश को लेकर हाथापाई भी हुवा और बदमाशो ने थुल्लुर के बाए कनपटी पर अवैध ३१५ तमंचे से मौत के घात उतार दिया | 

घटना को अंजाम देते दो ने देखा 
संयोग से मृतक के पुत्र देवेन्द्र शुक्ला व मामा रविन्द्र नाथ मिश्र ने घटना का अंजाम होते हुए देखा और शोर मचाते हुए जबतक मौके पर पहुचते तबतक  बदमाश घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए प्रयुक्त अवैध तमंचा मौके पर रख कर एक कारतूस जेब में डाल कर भाग निकले |  
जुटी भीड़ 

यह बात जंगल में आग की तरह फ़ैल गयी जिससे परिजनों में कोहराम मच गया | आनन फानन में ग्रामीण व परिजनों रोते बिलखते  फार्महाउस पहुचे जहाँ प्रधान प्रतिनिधी को मृत पाया जिससे परिजनों में कोहराम मच गया |

मृतक के पास दाहिने तरफ ३१५ बोर का अवैध तमंचा, एक कारतूस व एक मोबाईल बरामद हुवा इसी कड़ी में पुलिस घटना को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है | जबकि ग्रामीणों का आरोप है कि बदमाशो ने हत्या के उपरांत आत्महत्या का रूप देने का भरपूर प्रयास किया है | वही पुलिस अधीक्षक लल्लन सिंह के निर्देश पर फारेंसिक टीम ने मौके पर पहुच कर छानबीन की और साक्ष्य के लिए नमूने भी लेकर जिलामुख्यालय रवाना हो गए |

सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी मनकापुर शंकर प्रसाद व कोतवाल अशोक सिंह मय फ़ोर्स मौके पर पहुचे जहाँ परिजनों व ग्रामीणों से काफी मान मनौव्वल के उपरांत शव को कब्जे में लेकर आनन फानन में कोतवाली लाकर पंचनामा किया |

बोले कोतवाल 
कोतवाल अशोक सिंह ने बताया कि मृतक के बड़े पुत्र के तहरीर पर तीन लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है 

परिजनों का बुरा हाल 
मृतक पूर्व ग्राम प्रधान आनंद प्रसाद शुक्ल की दो बार ग्राम सभा नारायणपुर ग्रांट का प्रतिनिधित्व कर चुके है और वर्तमान में वे एक निजी विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे | 
सर से पिता का साया उठ जाने से जहाँ बिटिया मधू व खुशबू का रो रो कर बुरा हाल है वही पत्नी मंशा देवी दहाड़े मार कर रोते हुए गस खा कर गिर जा रही है | 
मृतक सरल स्वभाव का था घटना की सूचना मिलने पर आसपास के सैकड़ो ग्राम लोगो का जमावड़ा हो गया  
इनके दो पुत्र धीरेन्द्र प्रताप उर्फ़ राहुल, देवेन्द्र उर्फ़ दद्दू व दो पुत्रियों में खुशबू और मधू थीचारो बच्चो में खुशबू विवाहित है |
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे