शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के गजा का पुरवा पूरे सेवकराय मे डीजे वाहन की चपेट मे आने से शनिवार की देर रात किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। किशोर की मौत होते ही वर एवं बधू पक्ष दोनो आवाक रह गये और शादी के जश्न मे अफरातफरी का माहौल बन गया। गांव के रामराज पटेल का बेटा प्रदीप (15) बारात देखने गया था। इसी समय रात्रि करीब नौ बजे गांव के ही इन्द्रेश पटेल डीजे को लेकर आ रहा था कि किशोर अचानक डीजे वाहन की चपेट मे आ गया। किशोर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे मे लिया। इधर रविवार को पुलिस ने मृतक किशोर का शव पंचनामा कर पीएम के लिये जिला मुख्यालय भेजवाया। वहीं मृतक के पिता रामराज पटेल की तहरीर पर डीजे चालक इन्द्रेश पटेल के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने को लेकर गैरइरातन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। किशोर की मौत से परिजनों मे कोहराम मच गया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ