खुर्शीद खान
सुल्तानपुर. हाईवे पर हाई स्पीड में बाइक दौड़ाना युवक को इस कद्र महंगा पड़ा की वो जान से हाथ धो बैठा। उसको दहेज में मिली अपाची बाइक कार से टकराई और टुकड़े-टुकड़े हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो भयानक टक्कर में उसकी बाइक का पिछला हिस्सा तो ढूंढे नही मिला।
![]() |
| फ़ाइल फोटो |
आगे पढ़े पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक़ पड़ोसी ज़िले प्रतापगढ़ के थाना कोह्डौर अंतर्गत सहाईपुर निवासी राजा राम यादव का 22 वर्षीय पुत्र राहुल यादव अपाची बाइक से सुल्तानपुर जा रहा था।
अभी वो जनपद अमेठी के पीपरपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के पास पहुंचा था के हाई स्पीड के कारण उसकी बाइक स्विफ्ट डिज़ायर कार से जा भिड़ी। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए तो बाइक कई टुकड़ों में बिखर गई।
आसपास के लोगों ने झट डायल 100 को सूचित किया, और तत्काल दोनों घायलों को डिस्ट्रिक्ट हास्पिटल सुल्तानपुर पहुंचाया।
यहां इमरजेंसी में मौजूद डाक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया, पुलिस ने मृतक के शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
वहीं कार ड्राइवर को भी पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से हिरासत में लिया है।
पिता राजा राम यादव ने बताया कि मृतक राहुल यहां धम्मौर थाना क्षेत्र के निगोलिया गांव में अपने जीजा के घर आ रहा था।
वो चार भाई-बहन में तीसरे नम्बर पर था और अभी बीते जून में उसकी शादी हुई थी।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ