शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ । बार एवं बेंच के सामंजस्य से ही न्याय मिल पाता है, आपसी सामंजस्य से ही अधिकांश मामले हल किये जाने चाहिए और विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका में भी समांजस होना चाहिए, क्योंकि तीनों में किसी को भी जब संकट आता है तो वह अधिवक्ता के पास ही जाते हैं । उक्त बातें प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह शनिवार को जिला कचहरी में आयोजित जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि मैं अधिवक्ताओं की समस्याओं का निराकरण हेतु कानून मंत्री से वार्ताकार बार के प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्तालाप करवा कर दूर करने की हर संभव प्रयास करूंगा । इस दौरान उन्होंने कहा कि दिन प्रतिदिन आ रहे अधिवक्ताओं की समस्याओं के निराकरण के लिए जिला अधिकारी को महीने में एक दिन सभी बार के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक कर समस्याओं का निराकरण हेतु विचार विमर्श करना चाहिए जिससे आपसी मतभेद पैदा न हो सके ।
उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की बीमारी के सहयोग के फंड हेतु प्रयास किया जाएगा । दीवानी व कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ता व वादकारियों के पेयजल हेतु वाटर कूलर की व्यवस्था की जाए जिसमे मेरा भरपूर सहयोग रहेगा, तथा इलाहाबाद उच्च न्यायालय से प्रतापगढ़ जिले को जोड़ने हेतु कानून मंत्री से मिलकर वार्ता करूंगा । इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रुप में मौजूद विधायक रानीगंज अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं के लिए सदैव संघर्ष किया है और करते भी रहेंगे । अधिवक्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । उन्होने कहाकि जिला कचहरी में हुए लाठीचार्ज के मामले में अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमे की वापसी हेतु शासन के पत्र लिखा गया है । इस दौरान सांसद कुंवर हरिवंश सिंह ने मुकदमों को शीघ्र निस्तारण की बात करते हुए कहा कि इससे न्याय मिलेगा उन्होंने आश्वासन दिया कि जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन में बन रहे भवन के ऊपर हाल में मेरा और क्षेत्रीय विधायक का सहयोग रहेगा । इस दौरान उन्होंने नए अधिवक्ताओं को 3 वर्ष तक स्टाइपेंड मिलना चाहिए जिससे उन्हें अपने कार्य में शुरुआती संघर्ष मैं समस्या ना आए इसके लिए प्रयास किया जाएगा । इस मौके पर जिला जज अशोक कुमार ने कहा कि नवनिर्वाचित बार के पदाधिकारी अपना कार्य न्याय एवं जनहित में वादकारियों के हित के लिए करें, हमारी संस्था में दुखी लोग ही आते हैं जिससे उनको न्याय मिल सके और बार एंव बेंच का सामंजस्य स्थापित रहना चाहिए । इस दौरान जिलाधिकारी शंभू कुमार ने कहां की नई कार्यकारिणी को कार्य करने की नई उर्जा मिले प्रशासनिक स्तर पर हमारा पूरा सहयोग रहेगा । अधिवक्ताओं के साथ वार्ता कर समस्याओं का निदान करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा । उन्होंने कहा कि हम सब का प्रयास होना चाहिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में वाद-विवाद मौके पर ही सुलझ जाए ऐसी ही मानसिकता अधिवक्ताओं को बनानी चाहिए । इस दौरान सदर विधायक संगम लाल गुप्ता ने कहाकि अधिवक्ता हड़ताल करने से बचें क्योंकि गरीब व पीड़ित व्यक्ति की निगाह अधिवक्ताओं पर ही होती है । इसी के साथ ही जूबाए पूर्व अध्यक्ष आचार्य ओम प्रकाश मिश्र, सूर्यकांत निराला व भानु प्रताप त्रिपाठी मराल, बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य जानकी शरण पांडेय, पूर्व विधायक हरि प्रताप सिंह, नवनिर्वाचित अध्यक्ष लीलाधर दूबे एंव महामंत्री शेर बहादुर सिंह,कनिष्ठ उपाध्यक्ष विभा पाण्डेय सहित आदि ने अपने - अपने विचार व्यक्त किए । इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एंव विशिष्ट अतिथि द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया । इसके उपरांत जूबाए की नवनिर्वाचित 23 सदस्सीय कार्यकारणी को एल्डर कमेटी के चेयरमैन जगत बहादुर सिंह ने उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई । शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रुप से न्यायिक अधिकारीगण व अधिवक्तागण मौजूद रहे ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ