Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

झाड़ -फूंक के बहाने किया अश्लील हरकत, वजीरगंज पुलिस में FIR दर्ज




गोण्डा। झाड़  -फूंक के बहाने अश्लील हरकत करने , जाति सूचक शब्दो का प्रयोग कर गाली देने वाले  छद्म पुजारी को पीड़ित महिला की तहरीर पर  पुलिस ने  मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया  है।
मामला थाना वजीरगंज  क्षेत्र के बंधवा ग्राम सभा  के कोदई बगिया  का है। हनुमान प्रसाद ने क्षेत्र के एक महिला के साथ पूजा - पाठ के बहाने अश्लील हरकत किया ।  थाने में तहरीर देते हुए महिला ने आरोप लगाया है , कि वह अपनी सास  और बच्चो की बीमारी से परेशान रहती थी। 18 अप्रैल को वह अपनी सास व बड़ी बहन के साथ दिन के 11 बजे पुजारी के घर झाड़  - फूक करने पुजारी के घर गई। पुजारी ने उसे कमरे के अंदर बुलाकर झाड़ - फूक के बहाने नाजुक अंगों को छूते हुए तरह तरह के अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने जब  इन हरकतों का विरोध किया तो पुजारी ने जाति सूचक शब्दो का प्रयोग करते भद्दी भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने दलित उत्पीड़न ,व अश्लील हरकत करने सम्बन्धी बिभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे