Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

देशी शराब बेचते हुए दो गिरफ्तार


सुनील उपाध्याय 
बस्ती यूपी ।  बस्ती जिले के नगर बाजार की पुलिस ने देशी शराब बेचते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना क्षेत्र के प्रावीजन स्टोर से 23 पेटी में रखी कुल 1035 शीशी देसी शराब बरामद हुई। आरोपी ने बताया कि कई दिनों से श्रृंगार की दुकान में रख कर अवैध तरीके से देशी शराब बेची जा रही थी। पुलिस को जब इस बात की सूचना मिली तो एसएसटी टीम और नगर थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से श्रृंगार की दुकान पर छापा मार दयानंद चौहान और राम किशुन यादव को दुकान से देशी शराब बेचते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार कर लिया। आप को बता दें दयानंद चौहान का देशी शराब का लाइसेंस है लेकिन जिस जगह पर देशी शराब का ठेका चलता है वहीं से देशी शराब को मंगा कर करहली बाजार में भी बेच रहे थे। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे